scorecardresearch
 

औरैया की 'नागिन' का यू-टर्न, प्रेमी को छोड़ घर लौटी, बोले- पता नहीं उसके साथ कैसे चली गई?

औरैया के चर्चित 'केंचुली कांड' में युवती रीना ने यू-टर्न ले लिया है. प्रेमी संग शादी का वीडियो जारी करने वाली रीना अब कोर्ट में परिजनों के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है. उसने प्रेमी के साथ जाने और 'नागिन' वाले ड्रामे से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है.

Advertisement
X
औरैया में घर से गायब हुई लड़की वापस लौटी (Photo- Screengrab)
औरैया में घर से गायब हुई लड़की वापस लौटी (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के 'केंचुली कांड' में नया मोड़ आ गया है. जो युवती बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई थी, वह अब घर लौट आई है. युवती परिवारवालों के साथ ही रहना चाहती है. दरअसल, बीते दिनों पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसने अपने बयान दर्ज कराए. युवती ने कहा कि वो अपने घर जाना चाहती है. प्रेमी के साथ कैसे चली गई, कुछ पता नहीं. इतना ही नहीं केंचुली रखने और 'नागिन' बनने वाली अफवाह पर भी वह अनजान बन गई. 

आपको बता दें कि यह पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर का है. 21 वर्षीय रीना के प्रेमी श्याम के साथ फरार होने के मामले ने 'नागिन' वाले ड्रामे के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं. शुरुआत में यह खबर फैली कि रीना बिस्तर पर सांप की केंचुल छोड़कर गायब हुई है, जिससे लोगों को उसके 'नागिन' बनने का भ्रम हुआ. लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि वह प्रेमी के साथ गई थी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: औरैया की 'इच्छाधारी नागिन' का असली रूप आया सामने! बोली- प्रेमी संग भागी हूं, कोई परेशान न करे; बिस्तर पर छोड़ गई थी केंचुली

बवाल बढ़ा तो रीना ने पहले इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में थाने पहुंचकर नया बयान दिया. उसने घर वालों पर ही केंचुल वाला ड्रामा रचने का आरोप लगाया. हालांकि, न्यायालय में पेशी के दौरान मामले ने फिर यू-टर्न लिया. 

Advertisement

रीना ने घर जाने की रट लगाते हुए कहा कि उसे होश नहीं था कि वह कैसे प्रेमी संग गई और वह केंचुल वाली बात के बारे में कुछ नहीं जानती. वकील के अनुसार, बालिग होने के कारण रीना अपनी इच्छा से कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है.

वायरल वीडियो में कही थी ये बात 

औरैया में बेड पर केंचुली-सिंदूर-चूड़ी आदि रखकर गायब हुई रीना ने बताया था कि वह मर्जी से घर से भागी है और उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है. चूंकि, परिवार वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे इसलिए उसने ये कदम उठाया. इन सबके बीच रीना के 'इच्छाधारी नागिन' बनने की अफवाह फैल गई थी. 

यह भी पढ़ें: लड़की नागिन बन गई... चारपाई पर मिली सांप की केंचुली, जांच में खुला राज, औरैया की अजीबोगरीब कहानी

वायरल वीडियो में रीना कहती दिख रही थी कि उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली है. सबूत के तौर पर उसने कुछ फोटोज भी दिखाए. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन दोनों को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार परिवारवाले होंगे. कोई भी उन्हें परेशान करने की कोशिश न करे. दोनों मर्जी से भागे हैं और साथ रहना चाहते हैं. मगर अब रीना ने अपना बयान बदल दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement