scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म की ख़बरें

Virat-Anushka Sprituality: विराट-अनुष्का की ये 2 आध्यात्मिक जगह हैं सबसे फेवरेट, जहां दोनों नहीं करते जाना स्किप!

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • 1/7

Virat-Anushka Sprituality: आज के समय में ज्यादातर लोग घूमने की जगहें सोशल मीडिया की तस्वीरें देखकर या ट्रेंड्स के हिसाब से चुनते हैं, यानी जहां फोटो अच्छी आए. लेकिन, इस मामले में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सोच एकदम अलग है. (Photo: ITG)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • 2/7

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस ट्रेंड से अलग हटकर अपनी यात्राओं में भक्ति और आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हैं. बीते कुछ सालों में उन्होंने भारत की कई धार्मिक जगहों की यात्रा की है, जिससे पता चलता है कि पूजा-पाठ और भक्ति उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है. (Photo: ITG)
 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • 3/7

यूं तो कपल कई मंदिरों में जाते रहते हैं, लेकिन 2 जगहें उनके लिए सबसे खास और दिल के करीब हैं. जिनमें आता है प्रेमानंद महाराज का आश्रम यानी वृंदावन और दूसरा कैंची धाम यानी उत्तराखंड. लेकिन, ये यात्राएं देखकर मन में सवाल उठता है कि क्यों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बार बार इसी जगह घूमने जाते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • 4/7

नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम

हाल के कुछ वर्षों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नीम करौली बाबा के आश्रम कैंची धाम जाते कई बार देखा गया है. लेकिन, यह आश्रम सालों से आध्यात्मिक शांति का एक बड़ा केंद्र रहा है. दरअसल, विराट और अनुष्का से पहले यहां एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी हस्तियां यहां सुकून की तलाश में आई हैं. (Photo: ITG)
 

कैंची धाम
  • 5/7

कैंची धाम की प्राकृतिक सुंदरता

कैंची धाम उत्तराखंड की कुंमाऊं पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो कि नैनीताल से करीब 40 किमीं. दूर है. कोसी नदी के किनारे और चीड़ के हरे-भरे जंगलों से घिरा यह सुंदर धाम हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. जहां नीम करोली बाबा को पूजा जाता है क्योंकि उन्हें हनुमान जी का रूप माना जाता है. (Photo: ITG)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • 6/7

प्रेमानंद महाराज का आश्रम, वृंदावन

दूसरा स्थान है वृंदावन का प्रेमानंद महाराज का आश्रम, जहां विराट और अनुष्का जाते रहते हैं. पिछले कई सालों में यह जगह लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुई है. बड़े मंदिरों की तरह यहां भव्यता नहीं, लेकिन यहां सादगी और शांति देखने को मिलती है. विराट और अनुष्का भी यहां अक्सर उसी सादगी से आते हैं और अन्य भक्तों की तरह प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते हैं. (Photo: ITG)

प्रेमानंद महाराज
  • 7/7

वृंदावन भारत की सबसे अनोखी जगहों में से एक हैं क्योंकि इसे भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से जाना  जाता है. जो लोग इस पावन स्थान पर आते हैं, उनको यह स्थान भक्ति का एक अच्छा अनुभव देता है. यहां सुबह की शुरुआत लड्डू गोपाल की मंगला आरती के साथ होती है और शाम यहां संकीर्तन का माहौल बनता है. जो मन को गहरे ध्यान और आत्मिक शांति में ले जाता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement