बॉलीवुड और टेलीविजन में आने वाले हर एक्टर को अच्छा मुकाम मिले जरूरी नहीं होता. कई बार लोग बी-ग्रेड और पॉर्न मूवीज करके घर चलाने पर मजबूर हो जाते हैं.
इन्हीं चंद लोगों में शेक्सपियर त्रिपाठी का नाम भी शुमार है. एक समय पर शेक्सपियर टेलीविजन का जाना-माना नाम थे, लेकिन अब वो पॉर्न इंडस्ट्री के किंग बन चुके हैं.
कोविड के समय बाकी एक्टर्स की तरह शेक्सपियर भी घर पर बैठे थे. उनके पास काम नहीं था, लेकिन किसी भी हालत में घर चलाना था.
हालातों से मजबूर होकर उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा और उनकी अच्छी कमाई होने लगी. शेक्सपियर ने अपने काम के बारे में परिवार को भनक नहीं होने दी.
सोशल मीडिया पर जब उनके अश्वील वीडियो वायरल हुए, तो लोगों ने उनके परिवार से सवाल करना शुरू किया. घर के बेटे को अश्लील वीडियो बनाते देखना शेक्सपियर के परिवार के लिए पीड़ादायक था.
परिवार को दर्द में देखकर भी शेक्सपियर अपने काम से पीछे नहीं हटे, क्योंकि उन्हें किसी भी हालत में घर चलाना था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैमिली वालों को ब्लॉक कर दिया.
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में शेक्सपियर ने माना कि पॉर्न इंडस्ट्री में टिके रहना मुश्किल है. कई लोग उन्हें गंदी फोटोज भेजकर उनसे काम मांगते हैं.
एडल्ट स्टार बनकर शेक्सपियर आज आलीशान लाइफ जी रहे हैं, लेकिन उन्होंने लोगों से इस फील्ड में ना आने की गुजारिश की है. शेक्सपियर अब व्लॉगिंग भी करते हैं.