अमृता देवेंद्र फडणवीस (Amruta Devendra Fadnavis, Banker) एक भारतीय बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह 18वें और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं. वह एक्सिस बैंक में उपाध्यक्ष का पद पर कार्यरत हैं (Amruta Fadnavis Vice-President of Axis Bank).
अमृता का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र (Nagpur, Maharshtra) में हुआ था (Amruta Fadnavis Age). उनके पिता शरद रानाडे, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और मां चारुलता रानाडे, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं (Amruta Fadnavis Parents). उन्होंने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, नागपुर में पढ़ाई की. उन्होंने जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, नागपुर से स्नातक किया है. बाद में उन्होंने वित्त में एमबीए किया और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कराधान कानूनों का अध्ययन किया. वह राज्य स्तर की अंडर 16 की टेनिस खिलाड़ी भी थीं (Amruta Fadnavis Education).
अमृता ने दिसंबर 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शादी की (Amruta Fadnavis Husband). उनकी एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडणवीस है (Amruta Fadnavis Daughter).
एक बैंकर के रूप में, फडणवीस पिछले 17 वर्षों से एक्सिस बैंक के साथ काम कर रही हैं. अमृता ने 2003 में एक्सिस बैंक के साथ कार्यकारी कैशियर के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में नागपुर में एक्सिस बैंक की व्यापार शाखा का नेतृत्व किया (Amruta Fadnavis Career).
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की अध्यक्षता में एक अंतर्राष्ट्रीय शांति पहल नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट - 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था (Amruta Fadnavis with Former President of US).
उन्हें महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2017 और द वूमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड सहित कई और अवार्स नवाजा गया है (Amruta Fadnavis Awards).
अमृता फडणवीस का कहना है कि हर महिला के लिए गर्व का विषय होगा यदि महिला महापौर चुनी जाती हैं. महापौर के चयन का फैसला पार्टी महायुती करेगी. हम सभी जानते हैं कि चाहे मुंबई में हो या पूरे महाराष्ट्र में, इस बार जो भी महापौर होंगे वे मराठी समुदाय से होंगे. यह निर्णय हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि मराठी बंधु इस पद पर रहेंगे.
अमृता फडणवीस का कहना है कि मुंबई जीपीओ ने शाश्वत विकास का उदाहरण प्रस्तुत किया है. महाराष्ट्र जीपीओ के प्रमुख श्री अमिताभ जी और कौर मदम की पहल से टीवीएस मोटर्स के सहयोग से सभी पोस्ट मास्टर को ई बाइक प्रदान की गई है. इससे पर्यावरण की रक्षा के लिए लॉजिस्टिक्स में प्रदूषण कम करने का प्रयास किया जा रहा है. यह कदम नए और स्वच्छ साधनों के उपयोग को बढ़ावा देता है जिससे पर्यावरण में सुधार संभव होगा. यह पहल प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो भविष्य में और ज्यादा सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने दावोस गए हैं. शिवसेना (यूूबीटी) सांसद संजय राउत ने इसे पिकनिक बताया था. संजय राउत के बयान पर सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पलटवार किया है.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है. बीएमसी में भी तेजी से काउंटिंग होती जा रही है. अब तक 187 सीटों की गिनती पूरी हो चुकी है और नई 30 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है. आजतक से विशेष बातचीत में BMC में मिले शानदार सफलता और देवेंद्र फडणवीस के प्रति उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने विचार साझा किए. चुनावी हालात और आगामी परिणामों को लेकर उनकी बातें चुनाव में जनता की आशाओं और राजनीतिक परिस्थिति को दर्शाती हैं.
Amruta Fadnavis Bhajan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के हाल ही में रिलीज हुए भजन 'कोई बोले राम राम, कोई खुदाए"' को न सिर्फ सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, बल्कि राजनीतिक गलियारों से भी इसकी प्रशंसा हो रही है.
कुछ वक्त पहले गणपति उत्सव के समापन के बाद अमृता फडणवीस को मुंबई के जुहू पर देखा गया था. उन्होंने अपनी टीम और एक्टर अक्षय कुमार के साथ मिलकर बीच की सफाई की थी. हालांकि इस काम को करने के लिए जिस आउटफिट को पहनकर अमृता पहुंची थीं, उसके लिए उन्हें ट्रोल कर दिया गया.
इस साल अप्रैल में पुणे साइबर पुलिस को एक शिकायत दी गई थी, जिसमें कुछ लोगों पर अमृता फडणवीस की सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अभी भी फरार हैं.
महाकुंभ में पहुंचने के बाद महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की. अमृता ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं अच्छी हैं. 50 करोड़ लोगों ने कुंभ में डुबकी लगाई है. मैं योगी आदित्यनाथ का इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस की राजनीतिक सफलता के लिए धैर्य और दृढ़ता को मुख्य गुण बताया. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के छठी बार विधायक बनने और तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी है, लेकिन सरकार के जनादेश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास है. उन्होंने कहा, "धैर्य और दृढ़ता ही मुख्य गुण हैं, जिन्होंने देवेंद्र फडणवीस को इस मुकाम तक पहुंचाया है.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने आज तक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि देवेंद्र जी छठी बार विधायक बने हैं और तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं. यह आनंद की बात है, लेकिन इससे ज्यादा जिम्मेदारी का एहसास है. अमृता ने कहा कि महिलाओं के लिए 'लाडकी बहना' योजना एक अच्छा प्रोजेक्ट रहा है. देखें VIDEO
Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति ने सत्ता में वापसी की है और बहुमत के आंकड़े को क्रॉस कर गई है. महायुति अब तक 220 सीटों पर आगे है. महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर बढ़त बनाए है. इस बीच देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने क्या कुछ कहा. देखें.
मुंबई मेट्रो की शुरुआत करते हैं सियासत की शक्ति और भगवान की भक्ति वाली खबरों से. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के लिए वोट मांगे. उन्होंने जयपुर में रोड शो किया. एकनाथ शिंदे के रोड शो में लोगों की जोरदार भीड़ नजर आई.
अमृता फडणवीस से जबरन वसूली की कोशिश करने वाले अनिल जयसिंघानी की संपत्ति ईडी ने कुर्क की है. जांच के दौरान यह पता चला कि जयसिंघानी क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल था और उसने धोखाधड़ी से बड़ी रकम जमा की थी.
अमृता फडणवीस से जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि आरोपी अनिल जयसिंघानी 15 मामलों में आरोपी है, उसे पकड़ने के लिए अमृता को कॉन्टेक्ट में रहने के लिए कहा गया था.
अमृता फडणवीस से 10 करोड़ की वसूली मामले में अरेस्ट आरोपी अनिक्षा को कोर्ट से जमानत मिल गई है. पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया था कि आरोपी ने अमृता को एक मैसेज कर कहा था कि उसके पिता सटोरिया अनिल जयसिंघानी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के लगातार संपर्क में हैं. उसके बाद पुलिस ने बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत अमृता को फंसाने की कोशिश की जा रही थी.
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बीते दिनों एक डिजाइनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था. इस मामले में 2 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है जिसमें देश का टॉप बुकी अनिल जयसिंघानी भी शामिल है. आरोपी के तरफ से इसे अवैध बताते हुए जमानत की मांग की गई है. देखें रिपोर्ट.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली से जुड़े मामले में आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी है. उसे 50 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी. हालांकि, अंकिशा के पिता अनिल जयसिंघानी को बेल नहीं मिली और उसे जेल भेज दिया गया है. अनिल देश का टॉप बुकी माना जाता है.
देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बीते दिनों एक डिजाइनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया था. अमृता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. अमृता ने आरोप लगाया था कि अनिक्षा नाम की एक महिला डिजाइनर ने उन्हें धमकी दी, साजिश रची और 1 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस को धमकी और ब्लैकमेल के केस में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपी अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने गुजरात के गोधरा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. अनिल जयसिंघानिया देश का टॉप बुकी माना जाता है.
मुंबई पुलिस ने अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप में डिजाइनर अनिक्षा और उसके पिता अनिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इस मामले में अनिक्षा पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है.
अनिल को मुंबई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है. अमृता फडणवीस ने ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप में डिजाइनर अनिक्षा और उसके पिता अनिल जयसिंघानी पर केस दर्ज कराया था. अनिक्षा पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है.