scorecardresearch
 

Garba Night Outfit Ideas: गरबा नाइट में छाया हीरोइनों का देसी लुक, डांडिया संग खूब जमेंगे ये लहंगे, आप भी लें इंस्पिरेशन

नवरात्रि और गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट आउटफिट चुनना चाहते हैं? हाल ही में मुंबई में हुई गरबा पार्टी से अमृता फडणवीस, रुहानिका धवन और उर्फी जावेद ने अपने वाइब्रेंट ट्रेडिशनल अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरियां. आप भी इन तीनों के नवरात्रि लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं, जानें कैसे आप भी इस नवरात्रि अपने स्टाइल से सब का दिल जीत सकते हैं.

Advertisement
X
उर्फी जावेद पहली बार गरबा नाइट में गईं.  (PHOTO:ITG)
उर्फी जावेद पहली बार गरबा नाइट में गईं. (PHOTO:ITG)

Navratri Garba Night Outfit Ideas: भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, 9 दिनों तक देवी के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है और कुछ लोग  नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं. खासतौर पर गुजरात और बंगाल में तो नवरात्रि का पर्व खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. हालांकि अब सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि मुंबई और दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में लोग गरबा नाइट का आयोजन करते हैं, जहां भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं. 

हाल ही में मुंबई में एक नवरात्रि पार्टी रखी गई थी, जहां टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स से लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुईं. जहां गरबा नाइट आउटफिट्स से सेलेब्स ने सबका ध्यान खींचा. गरबा नाइट पर सही और स्टाइलिश आउटफिट कैरी करना बड़ी बात होती है, अगर आप भी इस साल गरबा नाइट में शिरकत करने जा रहे हैं तो इन सेलिब्रिटीज के लुक्स से आप इंस्पीरेशन ले सकते हैं.

अमृता फडणवीस का फ्यूजन लुक

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने हमेशा की तरह इस बार भी नवरात्रि पार्टी में अपने लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली. उन्होंने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैंचिंग ब्लाउज और दुप्पटा स्टाइल किया था.

अमृता ने गरबा लुक के लिए दुप्पटे को अपने ब्लाउज के साथ इस तरह से अटैच किया था कि डांस करते समय उनको बिल्कुल भी परेशानी ना हो. उनका यह  फ्यूजन साड़ी लहंगा  लुक काफी शानदार लग रहा था. उनके लहंगे पर बारीक कढ़ाई और पल्लू पर टेसल्स लगे हुए थे, उन्होंने अपने इस लुक को भारी चोकर सेट और चूड़ियों के साथ पूरा किया है. बालों को उन्होंने खुला रखा था और रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

रुहानिका धवन का इंडो-वेस्टर्न अवतार

जो लोग गरबा नाइट्स पर कुछ नया और बोल्ड आजमाना चाहते हैं, वो टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन के इस लुक को कॉपी कर सकते हैं. रुहानिका ने मल्टीकलर कच्छी कढ़ाई वाले क्रॉप टॉप को मैरून कलर के लहंगे के साथ पेयर किया है. लहंगे पर छोटे-छोटे मिरर वर्क के साथ पतली गोटा पट्टी का काम है, जो इसे गरबा नाइट के लिए परफेक्ट बना रहे हैं. 

उनके लुक की सबसे खास चीज कस्टमाइज्ड कमरबंद यानी वेस्ट बेल्ट है, जिस पर कौड़ियों को सजाया गया है. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर जूलरी और स्टैक की हुई चूड़ियां इस इंडो-वेस्टर्न लुक में चार चांद लगा रही हैं, खुले वेवी बाल जिनको उन्होंने पोनी टेल में बांध रखा, वो इस लुक के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं. लहंगा-चोली के साथ उन्होंने जूते पहने हैं, ताकि डांडिया करते हुए उनको परेशानी ना हो. वैसे अब लहंगे के नीचे शूज पहनने का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है और अक्सर लोग इसे ट्राई करते हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

उर्फी जावेद का वाइब्रेंट अंदाज

अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस उर्फी जावेद भी पहली बार गरबा नाइट्स में शामिल हुई, जहां उन्होंने जमकर डांडिया किया. उर्फी ने गरबा नाइट के लिए मल्टीकलर प्रिंटेड लहंगा चोली सेट पहना, जिसमें मैजेंटा, ऑरेंज, यलो और ग्रीन जैसे रंगों का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला.

Advertisement

लहंगे के साथ उर्फी ने मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिस पर भारी कढ़ाई का काम था और दुपट्टे के बॉर्डर पर भी शानदार काम इसे गरबा नाइट के लिए बेस्ट बना रहा है. उन्होंने इस लुक को एक हेवी माथा पट्टी और मांग टीका, नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इस नवरात्रि पुराने लहंगे से बनाएं नई गरबा ड्रेस

हर बार नवरात्रि के लिए नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं है, आप चाहे तो घर में रखे किसी पुराने लहंगे के साथ मल्टीकलर ब्लाउज स्टाइल कर सकते हैं. वैसे भी आजकल फ्यूजन लुक काफी ट्रेंड में है और गरबा नाइट पर इस तरह की ड्रेस काफी अट्रैक्टिव भी लगती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement