scorecardresearch
 

हंतावायरस और इबोला से लेकर जंग तक, लॉकडाउन जैसे हालात के लिए घर में पहले से रखें ये लाइफ सेविंग गैजेट्स

पीएम मोदी ने लोगों से तेल कम यूज करने को कहा है. इतना ही नहीं, वर्क फ्रॉम होम की भी अपील की है. इसी बीच हंता वायरस और इबोला वायरस भी कहर बरपा रहा है. ऐेसे में आपके घर पर भी जरूरी गैजेट्स होने चाहिए जो समय पड़ने पर लाइव सेवर बन सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर जरूर रखें ये सेफ्टी और हेल्थ गैजेट्स
घर पर जरूर रखें ये सेफ्टी और हेल्थ गैजेट्स

दुनिया में एक बार फिर हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. एक तरफ हंता वायरस को लेकर चिंता बढ़ रही है, दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका के बीच तनाव गहराता जा रहा है. इबोला वायरस भी फैल रहा है और WHO ने इसे हेल्थ इमरजेंसी बताया है.

हाल ही में पीएम मोदी ने अपील की है कि लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना चाहिए और तेल बचाना चाहिए. कई राज्यों में वर्क फ्रॉम होम जरूरी कर दिया गया है. 

इसी बीच तेल की कीमतों में उछाल और इंटरनेट केबल को लेकर आई खबरों ने लोगों को कोविड वाले दौर की याद दिलानी शुरू कर दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं?

क्या लॉकडाउन वाले हालात बन रहे हैं! 

हंता वायरस को लेकर बात करें तो यह कोई नया वायरस नहीं है, लेकिन इसके मामले सामने आने के बाद चिंता जरूर बढ़ गई है. यह वायरस ज्यादातर चूहों से फैलता है.

यह भी पढ़ें: हंतावायरस और इबोला अलर्ट! घर में होने चाहिए ये 8 हेल्थ डिवाइस, कम है कीमत, लेकिन बनते हैं लाइवसेवर

Advertisement

अगर कोई इंसान संक्रमित चूहे की गंदगी, पेशाब या लार के संपर्क में आता है तो उसे संक्रमण हो सकता है. कई मामलों में बंद जगहों की सफाई के दौरान हवा में उड़ते कणों से भी यह शरीर में पहुंच सकता है. इसके लक्षण शुरुआत में सामान्य बुखार, शरीर दर्द और कमजोरी जैसे होते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव भी दुनिया के लिए चिंता का कारण बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को लेकर सख्त बयान दिए हैं.

ईरान के हाथ इंटरनेट का किल स्विच?

ये केबल दुनिया के कई देशों के इंटरनेट को जोड़ती हैं. अगर इनमें कोई दिक्कत आती है तो इंटरनेट, ऑनलाइन काम, वीडियो कॉल और कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. इसके साथ ही तेल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिसका असर आने वाले समय में हर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया नया मोड, सीक्रेट चैट कोई नहीं देख सकेगा, कर दी इससे तुलना

भारत में फिलहाल लॉकडाउन जैसा कोई संकेत नहीं है और सरकार की तरफ से भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन जिस तरह दुनिया में हालात बदल रहे हैं, कई कंपनियां फिर से वर्क फ्रॉम होम को लेकर सोचने लगी हैं. ऐसे में लोगों के मन में तैयारी को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है.

Advertisement

अगर फ्यूचर में लॉकडाउन जैसे हालात बनते हैं, तो घर में कुछ जरूरी चीजें पहले से रखना समझदारी होगी. सबसे जरूरी है मजबूत इंटरनेट कनेक्शन. आज के समय में काम, पढ़ाई, बैंकिंग और यहां तक कि डॉक्टर से सलाह भी इंटरनेट के जरिए होती है. इसलिए घर में अच्छा वाईफाई कनेक्शन होना जरूरी है, साथ ही एक बैकअप के तौर पर मोबाइल डेटा या हॉटस्पॉट भी काम आ सकता है.

बेहतर टेक बनाएगा लाइफ आसान

वर्क फ्रॉम होम के लिए एक अच्छा लैपटॉप या कंप्यूटर होना जरूरी है. इसके साथ ही बिजली जाने की स्थिति के लिए पावर बैकअप भी होना चाहिए. इन्वर्टर या पावर बैंक जैसे डिवाइस आपके काम को रुकने से बचा सकते हैं. इसके अलावा एक अच्छा वेबकैम और ईयरफोन भी जरूरी हो जाता है ताकि ऑनलाइन मीटिंग में कोई दिक्कत न हो.

घर पर हों हेल्थ डिवाइसेज

घर में हेल्थ से जुड़े कुछ बेसिक डिवाइस जरूर होने चाहिए. डिजिटल थर्मामीटर बुखार तुरंत बताता है. ऑक्सीमीटर से शरीर का ऑक्सीजन लेवल पता चलता है. ब्लड प्रेशर मशीन दिल और बीपी के मरीजों के लिए जरूरी है. अगर किसी को सांस से जुड़ी दिक्कत है तो नेब्युलाइजर और स्टीम लेने वाली मशीन भी काम आती है.

साफ-सफाई का सामान भी बहुत जरूरी है. सैनिटाइजर, मास्क और ग्लव्स जैसी चीजें घर में होनी चाहिए. इसके साथ ही बेसिक दवाइयां और फर्स्ट एड किट रखना भी जरूरी है ताकि छोटी-मोटी परेशानी को तुरंत संभाला जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement