scorecardresearch
 

आधा इंसान- आधा जानवर! चीन ने बनाया दुनिया का पहला ऐसा रोबोट, दुनिया हैरान

चीन ने दुनिया का पहला ऐसा रोबोट बनाया है, जिसका आधा शरीर इंसान (ह्यूमनॉइड रोबोट) जैसा और आधा शरीर जानवर के जैसा है. इसको सेंटोर रोबोट नाम दिया है. इन रोबोट को शंघाई स्थित रन रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने बनाया है.

Advertisement
X
चीन ने तैयार किया सेंटोर रोबोट. (Photo: Screengrab, YT/ Run Robotics)
चीन ने तैयार किया सेंटोर रोबोट. (Photo: Screengrab, YT/ Run Robotics)

चीन ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, चीन के शंघाई स्थित रन रोबोटिक्स नाम की कंपनी ने एक ऐसा रोबोट पेश किया है, जिसका शरीर आधा इंसान जैसा है और नीचे का हिस्सा जानवर जैसा है. 

हॉलीवुड की फिल्म हैरी पॉटर में भी आपने एक ऐसा कैरेक्टर देखा होगा, जिसका ऊपर का शरीर इंसानों जैसा होता और नीचे का शरीर जानवर जैसा होता है. इनको सेंटोर कहा जाता है. 

चाइनीज कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा सेंटोर रोबोट वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कॉन्फ्रेंस (WAIC 2026) में पेश किया. इस रोबोट में ऊपर का हिस्सा ह्यूमनॉइड रोबोट यानी इंसानों जैसा है, जबकि नीचे का हिस्सा किसी चार पैरों वाले जानवर के जैसा है. पैरों के नीचे पहियों को भी लगाया गया है, जो इसकी काबिलियत को और बढ़ाने का काम करता है. 

रोबोट्स में इस्तेमाल होने वाले 95 परसेंट पार्ट्स चाइनीज 

कंपनी ने बताया है कि इस रोबोट्स में इस्तेमाल होने वाले 95 परसेंट पार्ट्स चीन में ही तैयार किए हैं. साथ ही कंपनी ने बताया है कि इन रोबोट्स को ऐसे काम करने के लिए तैयार किया है, जो खतरनाक परिस्थितियों में भी उपयोगी साबित होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हंसेंगे, बोलेंगे और आपके साथी बनेंगे रोबोट, चीन ने बनाया सबसे अनोखा डिजाइन

120 किलोग्राम तक वजन उठा सकेगा 

कंपनी ने बताया है कि डेंसोर रोबोट 100 से 120 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकते हैं. रोबोट में लेग के साथ पहियों का भी इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह ये रोबोट्स एक जगह से दूसरी लोकेशन तक सामान पहुंचा सकता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी 

रेस्क्यू में भी इस्तेमाल हो सकेंगे ये रोबोट्स 

रन रोबोटिक्स का कहना है कि इन रोबोट्स का इस्तेमाल भविष्य में रेस्क्यू के काम में भी किया जा सकेगा. ये खतरनाक परिस्थितियों में आसानी से जा सकते हैं और वहां से बाहर भी निकल सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement