चीन (China), जिसे आधिकारिक रूप से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (People’s Republic of China - PRC) कहा जाता है, एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है. इसकी राजधानी बीजिंग (Beijing) है, जबकि सबसे बड़ा शहर शंघाई (Shanghai) है. इस देश में 23 प्रांत, पांच स्वायत्त क्षेत्र, चार नगर पालिकाएं और दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं (Geography of China).
चीन का कुल क्षेत्रफल लगभग 96 लाख वर्ग किलोमीटर है, जिससे यह रूस और कनाडा के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. इसकी सीमाएं 14 देशों से मिलती हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, रूस, म्यांमार, और वियतनाम प्रमुख हैं.
चीन की सभ्यता लगभग 5000 वर्ष पुरानी है और यह दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक मानी जाती है. 1949 में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना हुई. चीन समाजवादी (Communist) सरकार वाला देश है और इसकी सत्ताधारी पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) है.
चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह मुख्य रूप से निर्माण (Manufacturing) और निर्यात (Exports) पर आधारित है.
चीन की संस्कृति बौद्ध, ताओ और कन्फ्यूशियस दर्शन से प्रभावित रही है.
भारत और चीन के बीच व्यापारिक और राजनीतिक संबंध हमेशा जटिल रहे हैं. चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन में मतभेद रहा है.
चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है. वह एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, सिल्क रोड फंड, न्यू डेवलपमेंट बैंक, शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन और RCEP, और ब्रिक्स, G8+5, G20, APEC और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का सदस्य है. चीन नागरिक स्वतंत्रता, सरकारी पारदर्शिता, प्रेस की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता और जातीय अल्पसंख्यकों के अंतरराष्ट्रीय माप में काफी नीचे आता है, जिसके लिए इसकी आलोचना होती रहती है (Chinese Violent Suppression).
चीनी व्यंजन में काफी विविधता है और यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है. आम तौर पर, चीन का मुख्य भोजन दक्षिण में चावल, उत्तर में गेहूं-आधारित ब्रेड और नूडल्स हैं. टोफू और सोया दूध जैसे बीन उत्पाद प्रोटीन के एक लोकप्रिय स्रोत के रूप में बने हुए हैं. सूअर का मांस अब चीन में सबसे लोकप्रिय मांस है, जो देश के कुल मांस की खपत का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा है (Chinese Cuisine).
चीन ने DF-26B मिसाइल से अमेरिकी विमानवाहक जैसे टारगेट को नष्ट करने का वीडियो जारी किया. शिनजियांग में परीक्षण किया गया. इस मिसाइल की रेंज चार हजार किमी रेंज है. ताइवान तनाव के बीच कड़ा सैन्य संदेश दिया गया है.
ताइवान के पास चीन की सैन्य गतिविधियां 2026 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. 24 घंटे में 49 विमान, छह नौसैनिक जहाज और छह पोत देखे गए. 31 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ADIZ में प्रवेश किया.
केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई का खतरा बढ़ गया है. बहरीन, कुवैत, कतर, इराक और जॉर्डन जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा सकती है.
चीन ने सरकारी मीडिया के जरिए DF-26B एंटी-शिप मिसाइल का वीडियो जारी किया है. इसमें मिसाइल शिनजियांग के ताकलामाकन रेगिस्तान में विमानवाहक पोत जैसे नकली टारगेट को निशाना बनाती दिख रही है.
शादी, बच्चे या पेट्स का झंझट छोड़िए, अब तनाव से परेशान चीनी युवा 'ईंट पालने' (Raising Bricks) लगे हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अजीबोगरीब ट्रेंड में युवा ईंटों पर काई उगाकर उन्हें अपना 'जीरो-डिमांड साथी' मान रहे हैं, जहां ना कोई टारगेट है और ना ही दिल टूटने का डर!
चीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की विस्तृत योजना बताई. दो रॉकेट से लैंडर और तीन ताइकोनॉट जाएंगे. तीन दिन रुककर रोज स्पेसवॉक करेंगे. टेस्ट जारी हैं.
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान चीन पर वैश्विक आलोचना के कारण उसकी विदेश नीति में बदलाव आया. चीन ने महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद बाहरी दुनिया के प्रति सख्त रुख अपनाया.
अटलांटा बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्वाड देशों का नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के व्यवहारों का विरोध करता है. इस समूह ने सप्लाई-चेन की मजबूती, आर्थिक सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को भी प्राथमिकता दी.
चीन में एक अनजान दूल्हे के वीडियो पर लोग शादी में पहुंच गए. किसी ने गाड़ी दी, किसी ने खाना बनाया और कोई गिफ्ट लेकर पहुंचा.
चीन से जुड़े चिप-स्मगलिंग के एक संदिग्ध नेटवर्क ने Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग को चर्चा में ला दिया है. इस मामले के केंद्र में ऐलिस हुआंग हैं, जो सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी एक चीनी बिजनेसवुमन हैं.
Samsung ने न्यू फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung W27 है. इसमें खास कलर दिया है. यह Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर बेस्ड स्मार्टफोन है. इसमें 200MP का कैमरा दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
चीन में अगले साल कम्युनिस्ट पार्टी की होने वाली महाबैठक से पहले शी जिनपिंग ने पार्टी और सेना पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है. उन्होंने केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष झांग शेंगमिन को पोलित ब्यूरो में जगह दी है. इसके साथ ही उन्होंने मिलिट्री के साथ साथ पॉलिटिकल पकड़ भी मजबूत कर ली है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चौथे कार्यकाल की तैयारी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने सैन्य अनुशासन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़े झांग शेंगमिन को पोलित ब्यूरो में जगह दी है. अगले साल होने वाली पार्टी कांग्रेस से पहले यह फैसला अहम माना जा रहा है. कम्युनिस्ट पार्टी ने भी भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और आंतरिक अनुशासन सख्त करने का प्रस्ताव पारित किया है.
अंतरिक्ष से अब सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, दुश्मन की सैन्य गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. चीन के पास 510 से ज्यादा सैन्य निगरानी सैटेलाइट हैं. अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के मुकाबले इनकी संख्या तीन गुना से ज्यादा हो चुकी है.
अमेरिका ने चीन की प्रमुख बायोटेक कंपनी BGI ग्रुप, BGI जीनोमिक्स और MGI टेक के प्रोडक्ट के आयात पर रोक लगा दी है. अमेरिकी प्रशासन ने इन कंपनियों पर शिनजियांग क्षेत्र में उइगर समुदाय समेत जातीय अल्पसंख्यकों से जबरन मजदूरी कराने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तान ने चीन की 'वन चाइना पॉलिसी' के समर्थन में ताइवान की एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसकी पुष्टि की. चाइना एयरलाइंस और ईवीए एयरवेज 25 अक्टूबर से पाकिस्तान के ऊपर से नहीं उड़ी हैं और उनकी उड़ानें रूस समेत दूसरे लंबे रास्तों से जा रही हैं.
नए कपड़े, सोने- चांदी के आभूषण, मुकुट ये सब पहनाकर, एक कुत्ते को पालकी पर बैठाकर पूरे गांव वाले उसके सम्मान में जुलूस निकालते हैं. यह इवेंट हर साल होता है. चलिए जानते हैं क्या है यह परंपरा और कहां होता है ऐसा उत्सव.
तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद जमीन पर टूटने के निशान मिले हैं. वैज्ञानिकों ने जांच में 3.5 मीटर तक ऊंचाई में बदलाव, जमीन में दरारें और रेत में पानी भरने के संकेत पाए हैं.
अरुणाचल प्रदेश के तक्सिंग सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर आमने-सामने आने की खबरों के बीच नक्शों और सैटेलाइट तस्वीरों ने कई सवाल खड़े किए हैं. भारत के आधिकारिक नक्शे और अमेरिकी नक्शे में ही कई जगह अंतर है. भारत की तरफ सड़कें भी सीमित हैं, जबकि चीन ने सीमा के दूसरी तरफ सड़कें, गांव, हेलीपैड और सैन्य ठिकाने बनाए हैं.
हवाई जंग में सिर्फ लड़ाकू विमानों की गिनती काम नहीं आती. वे कहां से उड़ान भरते हैं और कितने हथियार ले जा सकते हैं, यह भी मायने रखता है. तिब्बत के ऊंचे एयरबेस चीन के लिए चुनौती क्यों बन सकते हैं?
चीन का सीक्रेट स्पेसप्लेन कई साल से अंतरिक्ष मिशनों पर भेजा जा रहा है. इसकी नई तस्वीर में विमान के खुले दरवाजे और पीछे जुड़ा एक अलग सैटेलाइट दिखाई देता है. अब सवाल है कि चीन इस तकनीक से अंतरिक्ष में क्या हासिल करना चाहता है.