रूस-यूक्रेन वॉर का असर डिजिटल वर्ल्ड पर भी दिखाई दिया है. यूक्रेन द्वारा रूस के 'गूगल' कहे जाने वाले यांडेक्स कंपनी के डेटा सेंटर पर हमला हुआ है. इस अटैक के बाद इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर बुरा असर दिखाई दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यूक्रेनी के एक हमले के बाद रूस के बैंकिंग ऐप, टैक्सी सर्विस ऐप, डिजिटल लॉक तक पर असर दिखाई दिया है.
दरअसल, रूस में इंटरनेट दिग्गज यांडेक्स के डेटा सेंटर्स पर यूक्रेन के हमले नई जवाबी हमले की शुरुआत माना है. इसकी वजह से वहां स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बताया कि जिस दिन पहली बार डिजिटल सर्विस ठप हुईं, उसी दिन उनका बिल पेमेंट करने की लास्ट डेट थी. सभी को उम्मीद थी कि कुछ घंटे में सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन अभी तक सभी ऐप्स की शुरुआत नहीं हो पाई है. यहां तक कि वे जरूरी बिल्स की भी पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं.
महीने की शुरुआत में कुछ दिन हुए हमले
यूक्रेन द्वारा ये हमले इस महीने की शुरुआत में कुछ दिनों तक हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले रूस ने यूक्रेन के डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया, उसके बाद यूक्रेन ने रूस के डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया.
यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?
इन सर्विस पर दिखा है असर
यांडेक्स डेटा सेंटर पर हमलों के बाद रूस कई सर्विस प्रभावित हुईं हैं. इनमें...
8 अक्टूबर तक तीन डेटा सेंटर्स को नुकसान पहुंचाया
8 अक्तूबर से अब तक यूक्रेन के हमलों में यांडेक्स के पांच प्रमुख डेटा सेंटर्स में तीन को नुकसान पहुंचाया है. यांडेक्स, असल में रूस की एक बड़ी टेक कंपनी है और इसकी तुलना रूस में गूगल से भी की जाती है.
रूस में यांडेक्स की सेवाओं स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. यहां तक कि कई दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म की सर्विस भी यांडेक्स के इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर हैं. ऐसे में डिजिटल सर्विस का ठप होने की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.