scorecardresearch
 

OnePlus N6x भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, इतनी है कीमत

OnePlus N6x भारत में लॉन्च हो चुका है. इस हैंडसेट में 7000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. साथ ही इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे. इसमें AI फीचर्स भी मिलेंगे. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
OnePlus N6x पर मिल रहा 1500 रुपये का बैंक ऑफर. (Photo: OnePlus)
OnePlus N6x पर मिल रहा 1500 रुपये का बैंक ऑफर. (Photo: OnePlus)

OnePlus ने भारत में एक नया और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम OnePlus N6x है. कंपनी में इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, 7000mAh की बैटरी और 120hz का डिस्प्ले दिया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है.

वनप्लस के इस हैंडसेट की पहली सेल 4 अगस्त से शुरू होगी. इसको ऐमेजॉन इंडिया और वनप्लस स्टोर से खरीदा जा सकेगा. लॉन्च ऑफर के तहत 1500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके लिए चुनिंदा बैंक का कार्ड यूज करना होगा. 

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 1200Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. 

यह भी पढ़ें: भारत में स्मार्टफोन हुए महंगे, शाओमी से वनप्लस तक, इतनी बढ़ गई कीमत

कंपनी ने बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए Octa Core MediaTek Dimensity 6360 Apex 6nm का यूज किया है. इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. OnePlus N6x में LPDDR4X RAM मिलती है. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे.

Advertisement

OnePlus N6x का कैमरा 

OnePlus N6x में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. साथ ही  1080p 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है और यह 1080p 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी

OnePlus N6x की बैटरी 

OnePlus N6x में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 2.5 दिन तक का बैकअप दे सकता है. इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है. 

OnePlus N6x अन्य फीचर्स

OnePlus N6x के साथ 5,300mm² वेपोर चैम्बर कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन को ओवरहीट होने से बचाता है. इसकी वजह से बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement