लंबे समय से स्मार्टफोन का डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो (लंबाई चौड़ाई का अनुपात) लगभग एक जैसा रहा है. अब सैमसंग ने बीते सप्ताह Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है, जो बेहद यूनिक डिस्प्ले आस्पेक्ट डिजाइन में लॉन्च हुआ है, जो वाइड स्क्रीन में आता है. इस डिजाइन को 'पासपोर्ट' नाम दिया है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 का शॉर्ट डिजाइन है और ओपन करने पर यह चौड़ाई में ओपन होता है. वाइड स्क्रीन के ढेरों फायदे हैं, जो युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, जिसमें Gen-Z भी शामिल हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung Galaxy Z Fold 8 में दो डिस्प्ले मिलते हैं, जिनमें कवर स्क्रीन का रेश्यो 10:16 और इनर डिस्प्ले 4:3 में आता है. कंपनी ने बताया है कि यह यूजर्स के लिए बड़े काम का साबित होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung Galaxy Z Fold 8 के वाइड स्क्रीन के फायदे
सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 8 में दिए गए वाइड डिस्प्ले के बहुत से फायदे हैं. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Galaxy Fold8 First Impressions: फोल्डेबल स्मार्टफोन की बड़ी प्रॉब्लम सैमसंग ने सॉल्व कर दी है
क्या है सीमाएं ?
न्यू स्क्रीन रेश्यो का फायदा सिर्फ उन्हीं ऐप्स पर मिलेगा, जिनको इस रेश्यो के लिए ऑप्टीमाइज किया गया है. जिन्हें ऑप्टिमाइज नहीं किया है, उनको इसका फायदा नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: कम बजट वालों की हो गई मौज! ₹15 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन
पॉपुलर होने की अन्य वजह ये है कि ये पॉकेट में बड़ी ही आसानी से फिट हो जाता है. साथ कई लोगों को पॉकेट में बड़े-बड़े फोन रखना पसंद नहीं है, उनके लिए यह बड़े काम का साबित होगा.