scorecardresearch
 

धोनी की कलाई पर दिखी ‘सीक्रेट’ Rolex Daytona, आम लोगों को नहीं मिलती यह घड़ी

धोनी सिर्फ सुपरकार्स के ही नहीं, बल्कि लग्जरी वॉच के भी शौकीन है. हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान उनके हाथ में एक खास खड़ी स्पॉट की गई. बताया जा रहा है कि ये वॉच आम लोगों को नहीं मिलती है.

Advertisement
X
रोलेक्स की खास घड़ी पहने दिखे धोनी (Photo for representation. Created using AI)
रोलेक्स की खास घड़ी पहने दिखे धोनी (Photo for representation. Created using AI)

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर MS Dhoni मैदान पर अपने शांत स्वभाव और सटीक फैसलों के लिए जाने जाते हैं. क्रिकेट के साथ-साथ उनके लग्जरी शौक भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. रांची स्थित उनके घर में दुनिया भर की महंगी सुपरकार्स का कलेक्शन है.

हाल ही में एक मैच के दौरान उनकी कलाई पर दिखी एक खास घड़ी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. जैसे ही कैमरे ने उनकी कलाई पर फोकस किया, फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर धोनी कौन-सी लग्जरी घड़ी पहनकर मैदान में उतरे हैं.

दरअसल, धोनी की कलाई पर जो घड़ी नजर आई, वह Rolex Daytona Giraffe बताई जा रही है. यह Rolex की बेहद एक्सक्लूसिव और अल्ट्रा-लक्जरी घड़ियों में गिनी जाती है.

रेसिंग से जुड़ा है Rolex Daytona का इतिहास

Rolex की Rolex Daytona सीरीज को मूल रूप से कार रेसिंग ड्राइवर्स के लिए डिजाइन किया गया था. इसका नाम अमेरिका की मशहूर रेस Daytona 500 से लिया गया है.

इस सीरीज की पहली घड़ी साल 1963 में लॉन्च हुई थी. शुरुआत में यह उतनी लोकप्रिय नहीं थी, लेकिन समय के साथ यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी घड़ियों में शामिल हो गई. खासकर तब, जब मशहूर अमेरिकी अभिनेता Paul Newman से जुड़ी Rolex Daytona घड़ी एक नीलामी में मिलियन डॉलर में बिकी. इसके बाद से यह मॉडल कलेक्टर्स और वॉच लवर्स के बीच काफी चर्चित हो गया.

Advertisement

आम ग्राहकों के लिए नहीं होती यह घड़ी

Rolex Daytona Giraffe एक ऑफ-कैटलॉग वॉच मानी जाती है. यानी यह घड़ी आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होती. इसे अक्सर VIP क्लाइंट्स, बड़े कलेक्टर्स और लंबे समय से जुड़े खास ग्राहकों को ही ऑफर किया जाता है.

क्या है इस घड़ी की खासियत?

इस घड़ी का केस साइज 40mm है और इसमें 18 कैरेट रोज गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. इसका डायल Chestnut Brown Diamond ‘Giraffe Pattern’ डिजाइन में आता है, जो इसे बेहद यूनिक और प्रीमियम लुक देता है.

इसके अलावा इसका बेज़ल पूरी तरह डायमंड-सेट है, जिससे इसकी लग्जरी और ज्यादा बढ़ जाती है.

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

अगर कीमत की बात करें तो यह घड़ी बेहद महंगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Rolex Daytona Giraffe की कीमत करीब ₹2.5 करोड़ तक बताई जाती है.

Rolex Daytona सीरीज के अन्य मॉडल्स भी कई मटेरियल्स में आते हैं, जिनमें स्टेनलेस स्टील, येलो गोल्ड, व्हाइट गोल्ड, एवरोज गोल्ड और प्लैटिनम शामिल हैं. यही वजह है कि Rolex Daytona को दुनिया की सबसे आइकॉनिक और लग्जरी घड़ियों में गिना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement