scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

कुमार विश्वास की बेटियों का रक्षाबंधन पर जलवा, सादगी में दिखीं अग्रता, ग्लैमरस अंदाज में छोटी कुहू ने खींचा ध्यान; PHOTOS

Kumar Vishwas with Daughters
  • 1/8

रक्षाबंधन पर कुमार विश्वास को उनकी दोनों बेटियों ने भी राखी बांधी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. राखी बांधने के लिए तैयार हुईं उनकी बेटियों अग्रता और कुहू ने अपने-अपने अंदाज से एथनिक स्टाइल को खास बनाया. जहां अग्रता का लुक सादगी और एलिगेंस से भरा रहा, वहीं कुहू ने ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न ग्लैमर का तड़का लगाया. दोनों बहनों का अंदाज हर बार ही लोगों का ध्यान खींच लेता है और इस बार भी दोनों के लुक की काफी चर्चा हो रहा है. 

(PHOTO:Instagram@kumarvishwas/@kuhusharmaaa)

Kumar Vishwas
  • 2/8

कुमार विश्वास भी अपने ट्रेडिशनल स्टाइल में काफी शानदार नजर आए. उन्होंने ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता पहना था, जिस पर ऑरेंज और वाइट डिटेलिंग के साथ फूल और हाथी जैसे मोटिफ्स बने थे. इसे उन्होंने क्लासिक वाइट पजामे के साथ पेयर किया, जिससे उनका पूरा लुक सिंपल होने के बावजूद फेस्टिव वाइब दे रहा था.

(PHOTO: Instagram@kumarvishwas)

Kumar Vishwas with Daughters
  • 3/8

कुमार विश्वास को उनकी दोनों बेटियों अग्रता और कुहू ने राखी बांधी. उनकी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो पापा को राखी बांधते हुए बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. कुमार विश्वास सोफे पर बैठे हुए हैं और उनके साथ में उनके दो पालतू कुत्ते भी दिख रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@kumarvishwas)

Advertisement
kuhu sharma look
  • 4/8

कुहू शर्मा ने रक्षाबंधन के लिए येलो एथनिक अटायर को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ स्टाइल किया. स्लीवलेस डिजाइन और डीप राउंड नेकलाइन वाले इस आउटफिट का बॉडी-फिटेड सिल्हूट था, जबकि नीचे फ्लोई फॉल था. उनका यह ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

(PHOTO: Instagram@kuhusharmaaa)

kuhu sharma look
  • 5/8

कुहू के येलो आउटफिट की सबसे खास बात उसकी खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी थी. बारीक येलो और ग्रीन थ्रेड से बने फ्लोरल मोटिफ्स के साथ सेक्विन वर्क किया हुआ था. नेकलाइन और वेस्ट पर तिरछी बेल जैसा पैटर्न आउटफिट को डिफरेंट लुक दे रहा था. इस मॉर्डन आउटफिट के साथ उन्होंने मैंचिग दुप्पटा कैरी किया था, जो इसे देसी टच दे रहा था. 

(PHOTO: Instagram@kuhusharmaaa)

 

agrata sharmma
  • 6/8

वहीं अग्रता शर्मा ने व्हाइट फ्लोरल कुर्ता सेट पहनकर सादगी को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया. उनके कुर्ते पर फ्लोरल पैटर्न था, जिसे मैचिंग फ्लोई बॉटम और हल्के दुपट्टे के साथ पेयर किया गया. दुपट्टे पर बने अलग-अलग कलर्स के फ्लोरल मोटिफ्स ने व्हाइट बेस के साथ खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाया. सादगी भरे अंदाज में अग्रता बेहद प्यारी लग रही थीं और उनका यह लुक लोगों को पसंद भी आ रहा है. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma)

agrata and kuhu sharmma
  • 7/8

अग्रता ने डेलिकेट चेन के साथ कलरफुल बीड्स वाला नेकपीस पहना, जो आउटफिट के फ्लोरल पैटर्न को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. तो दूसरी तरफ उनकी छोटी बहन कुहू ने दोनों हाथों में सिल्वर बैंगल्स को स्टैक करके पहना और उंगलियों में रिंग्स से लुक को कंप्लीट किया था. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma)

 

agrata and kuhu sharmma
  • 8/8

कुहू ने अपनी बड़ी बहन अग्रता के पति पवित्र खंडेलवाल को भी राखी बांधी थी. पवित्र ने अपनी साली साहिबा को एक बड़ा-सा गिफ्ट भी दिया. इसे लेते हुए कुहू की बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनके जीजाजी भी उनको ऐसे देखकर हंसते दिख रहे हैं. व्हाइट शर्ट में अग्रता के पति भी काफी हैंडसम लग रहे हैं.

(PHOTO: Instagram@kuhusharmaaa)

Advertisement
Advertisement