scorecardresearch
 

आ रहे हैं iPhone 18 और 18 Pro, कीमत से फीचर्स तक, सामने आईं डिटेल्स

ऐपल इस साल भी अपनी फ्लैगशिप सीरीज को iPhone 18 प्रो को लेकर आ रही है, जिसमें कई कमाल के फीचर्स, अपग्रेड कैमरा, दमदार बैटरी, पावरफुल परफॉर्मेंस आदि देखने को मिलेंगे. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
iPhone 18 Pro में अपग्रेड कैमरा सेंसर मिलेंगे. (File Photo)
iPhone 18 Pro में अपग्रेड कैमरा सेंसर मिलेंगे. (File Photo)

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल हर साल की तरह ही इस साल भी सितंबर में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को अनवील करेगी. इस साल कंपनी iPhone 18 और 18 प्रो सीरीज को अनवील करेगी. न्यू सीरीज में कई नए फीचर्स, बेहतर कैमरा सेंसर और ज्यादा एफिसिएंट बैटरी मैनेजमेंट मिलेगा. 

लॉन्चिंग में अभी भी तीन महीने बाकी हैं, उसके बावजूद अभी तक कई फीचर्स सामने आ चुके हैं. लीक्स के मुताबिक, इस साल कंपनी फोल्ड हैंडसेट को भी अनवील कर सकती है. अभी तक कंपनी ने अपना फोल्ड हैंडसेट लॉन्च किया है. 

आईफोन 18 और 18 प्रो सीरीज में कई अपग्रेड्स नजर आएंगे. परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और बैटरी आदि में कई बड़े-बड़े अपग्रेड्स दिखाई देंगे. हालांकि डिजाइन में इस साल बहुत ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं दिखाई देगा. वह पुराने डिजाइन को ही बरकरार रखेगा.  

डिस्प्ले में दिखाई देगा सबसे बड़ा बदलाव 

अपकमिंग आईफोन सीरीज में सबस बड़ा बदलाव फ्रंट पर देखने को मिलेगा. कंपनी डाइनेमिक आइलैंड के साइज को छोटा करेगा. इसमें कैमरा, सेंसर और कई कंट्रोल्स भी मिलते हैं. टिप्स्टर आईस यूनिवर्स के अनुसार iPhone 18 Pro में मिलने वाला डाइनेमिक आइलैंड मौजूदा मॉडल्स की तुलना में 35 परसेंट तक पतला होगा. इससे यूजर्स को बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बैटमैन, इंसेप्शन और इंटरस्टेलर बनाने वाले ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन स्मार्टफोन और ईमेल क्यों नहीं यूज करते?

इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें बताया था कि ऐपल फेस आईडी के कुछ कॉम्पोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करेगा लेकिन अभी तक ये टेक्नोलॉजी तैयार नहीं हो पाई है. 

बैटरी होगी अपडेट 

अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ा बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी हो सकती है. इससे यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप और देर तक मूवी या गेम्स आदि मोबाइल पर ही देख सकेंगे. 

कैमरा होगा अपग्रेड्स 

आईफोन 18 और 18 प्रो के कैमरा को लेकर कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम और सैमसंग का तैयार किया गया थ्री लेयर स्टेक्ड इमेज सेंसर दिया जाएगा.  इस बार कंपनी बेहतर जूम भी देगी. 

न्यू प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस 

आईफोन 18 प्रो सीरीज में नया चिपसेट का यूज किया जाएगा, जिसका नाम A20 होगा. इसको TSMC की 2nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार किया जा सकता है. लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 15 परसेंट बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement