scorecardresearch
 

Chrome ऐप कर देगा आपका बैंक अकाउंट खाली! सरकार ने दी बड़ी चेतावनी

भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. हैकर्स आपका पर्सनल डेटा, पासवर्ड और बैंक अकाउंट तक निशाना बना सकते हैं.

Advertisement
X

भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Chrome ब्राउज़र को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. अगर आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है.

इस चेतावनी के अनुसार आपका पर्सनल डेटा लीक हो सकता है और यहां तक कि आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है. आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

जानिए क्या है चेतावनी

CERT-In (Computer Emergency Response Team) भारत सरकार की एक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी है, जो साइबर अटैक और ऑनलाइन खतरों पर नजर रखती है. एजेंसी के अनुसार Chrome ब्राउज़र में कई सिक्योरिटी बग्स और कमजोरियां पाई गई हैं. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन या कंप्यूटर में घुस सकते हैं.

यह खतरा अक्सर किसी खराब वेबसाइट पर जाने या किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बढ़ जाता है. इससे आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है और बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है.

जानिए खतरे के बारे में

Advertisement

इन सिक्योरिटी कमजोरियों की वजह से हैकर्स आपके पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य निजी जानकारी चुरा सकते हैं. इतना ही नहीं, वे आपके सिस्टम में खतरनाक सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे आपकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. यहां तक कि आपके कैमरा और माइक्रोफोन का एक्सेस भी हैकर्स हासिल कर सकते हैं.

जानिए कैसे बचें इस खतरे से

इस खतरे से बचना बेहद जरूरी है, वरना आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है और आपको ब्लैकमेल भी किया जा सकता है. इससे बचने के लिए सबसे पहले अपने Chrome ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करें.

नए अपडेट में पुराने सिक्योरिटी गैप्स को ठीक कर दिया जाता है. अगर आप अभी भी Chrome का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो तुरंत अपडेट कर लें और अपनी सिक्योरिटी सुनिश्चित करें, नहीं तो बड़ी परेशानी हो सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement