scorecardresearch
 

Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, टचस्क्रीन MacBook से लेकर नए iPad तक आएंगे ये प्रोडक्ट

Apple Event: अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल 28 अक्टूबर को नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है. इस बार कंपनी कुछ ऐसा करेगी जो कई दशकों में नहीं किया. दरअसल इस बार कंपनी मैकबुक प्रो में टच स्क्रीन दे सकती है. हालांकि ये कोई नया टेक नहीं है, मसलन दूसरे लैपटॉप में दशक से टच स्क्रीन दी जाती है.

Advertisement
X
ऐपल 28 अक्टूबल को ला रहा है टच स्क्रीन मैकबुक प्रो
ऐपल 28 अक्टूबल को ला रहा है टच स्क्रीन मैकबुक प्रो

Apple ने अपने नए प्रोडक्ट इवेंट का ऐलान कर दिया है. कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में ‘Pro and Tell’ नाम से एक खास इवेंट आयोजित करेगी. जब भी ऐपल इवेंट की बात होती है लोग आईफोन के बारे में सोचते हैं. लेकिन इस इवेंट में iPhone नहीं लॉन्च होगा. दरअसल इस बार ऐपल ने iPhone 18 लॉन्च नहीं किया है, इसलिए फैंस को लग रहा है कि कंपनी जल्दी ही इसे लॉन्च करेगी. ऐसे में कोई भी ऐपल इवेंट का ऐलान होते है फैंस को लग रहा है कि iPhone 18 आने वाला है.

इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे MacBook Pro की है, जिसमें पहली बार टचस्क्रीन मिल सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के लैपटॉप की दुनिया में बड़ा बदलाव होगा. बता दें कि ऐपल भले ही अभी टच स्क्रीन वाला लैपटॉप ला रहा है, लेकिन कई साल से मार्केट में टच स्क्रीन वाले लैपटॉप आ रहे हैं. यानी ये कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max: बड़ा Upgrade या बस नया iPhone? देखें क्विक रिव्यू

अब तक Apple ने MacBook में टचस्क्रीन देने से दूरी बनाए रखी है. कंपनी का जोर कीबोर्ड, ट्रैकपैड और macOS के जरिए लैपटॉप चलाने पर रहा है. लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी अपने इस पुराने तरीके को बदल सकती है. हालांकि, Apple ने अभी तक टचस्क्रीन MacBook की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों और लीक पर आधारित है.

Advertisement

MacBook Pro में पहली बार मिलेगी टचस्क्रीन?

Bloomberg और दूसरी टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए 14 इंच और 16 इंच के MacBook Pro मॉडल पर काम कर रहा है. इनमें OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. अभी MacBook में स्क्रीन को छूकर ऐप खोलने, फोटो एडिट करने या दूसरे काम करने का विकल्प नहीं मिलता. इसके लिए ट्रैकपैड या माउस का इस्तेमाल करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max Quick Review: ऐपल का कैमरा और स्पीड पर बड़़ा दांव, लेकिन क्या ये खरीदने लायक है?

अगर नया MacBook Pro टचस्क्रीन के साथ आता है, तो यूजर स्क्रीन पर सीधे टैप करके ऐप खोल सकेंगे और कुछ कामों को हाथ से कर सकेंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कीबोर्ड और ट्रैकपैड खत्म हो जाएंगे. 

OLED स्क्रीन से क्या बदलेगा?

नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले मिलने की भी चर्चा है. अभी MacBook Pro के मौजूदा मॉडल में अलग तरह की डिस्प्ले तकनीक इस्तेमाल होती है. OLED स्क्रीन में हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है. इससे ब्लैक कलर ज्यादा गहरा दिख सकता है और कलर्स में बेहतर अंतर नजर आ सकता है.

फिल्म देखने, फोटो एडिट करने और वीडियो बनाने वाले लोगों को इससे फायदा हो सकता है. हालांकि, असली फर्क स्क्रीन की क्वालिटी, ब्राइटनेस और ऐपल की ट्यूनिंग पर निर्भर करेगा. 

Advertisement

iPhone जैसा Dynamic Island भी मिल सकता है

MacBook Pro के डिजाइन में बदलाव की बात भी कही गई है. इसमें मौजूदा स्क्रीन नॉच की जगह डायनैमिक आइलैंड जैसा हिस्सा मिल सकता है. आईफोन में डायनैमिक आइलैंड के जरिए कॉल, म्यूजिक और दूसरी ऐक्टिविटीज की जानकारी दिखाई जाती है. अगर ऐपल इसे MacBook में लाता है, तो यह लैपटॉप के स्क्रीन डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा.

यह भी पढ़ें: ₹89,999 वाला Google Pixel 11 अब ₹69,999 में! Flipkart Sale में ऐसे मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

इसके अलावा नए मॉडल मौजूदा MacBook Pro के मुकाबले हल्के हो सकते हैं. लेकिन इनके डिजाइन, वजन और बाकी फीचर्स को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

नए MacBook और iMac में M6 चिप की उम्मीद

इस इवेंट में सिर्फ टचस्क्रीन MacBook Pro ही चर्चा में नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac मॉडल भी पेश कर सकता है. इन मॉडल में डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय नई चिप पर ध्यान दिया जा सकता है.

यहां एक अहम बात है. टचस्क्रीन वाले महंगे MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max चिप मिलने की चर्चा है, जबकि दूसरे नए Mac मॉडल में M6 चिप आ सकती है. 

नया iPad mini भी हो सकता है लॉन्च

Advertisement

Apple के इस इवेंट में नए iPad mini को भी पेश किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें OLED स्क्रीन, बेहतर स्पीकर और वीडियो कॉल के लिए बदली हुई फ्रंट कैमरा पोजिशन मिल सकती है. इससे छोटे टैबलेट पर वीडियो देखना और वीडियो कॉल करना बेहतर हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement