Apple का MacBook दुनिया के सबसे लोकप्रिय लैपटॉप्स में से एक माना जाता है. यह खास तौर पर अपने शानदार डिजाइन, तेज स्पीड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. बहुत से छात्र, पत्रकार, क्रिएटिव प्रोफेशनल और ऑफिस में काम करने वाले लोग MacBook का इस्तेमाल करते हैं.
MacBook की सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम और हल्का डिजाइन है. इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. इसका मेटल बॉडी लैपटॉप को मजबूत और प्रीमियम लुक देती है. इसके अलावा MacBook की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी होती है, जिससे इसे लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकता है.
MacBook में Apple का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम macOS चलता है. यह सिस्टम काफी स्मूथ और सुरक्षित माना जाता है. इसमें वायरस का खतरा भी सामान्य लैपटॉप की तुलना में कम होता है. macOS में कई उपयोगी ऐप पहले से ही मिल जाते हैं, जैसे नोट्स, फोटो एडिटिंग, वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट बनाने के टूल.
MacBook की स्क्रीन क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है. इसमें हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होता है, जिससे फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बहुत साफ दिखाई देते हैं. इसलिए डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट क्रिएटर इसे ज्यादा पसंद करते हैं.
इसके अलावा MacBook की स्पीड और परफॉर्मेंस भी काफी तेज़ होती है. Apple के नए चिप्स (जैसे M-series) के कारण यह लैपटॉप जल्दी काम करता है और भारी सॉफ्टवेयर भी आसानी से चला सकता है.
हालांकि MacBook की कीमत दूसरे लैपटॉप्स से थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन इसकी क्वालिटी, लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण लोग इसे अच्छा निवेश मानते हैं.
ऐपल सस्ते मैकबुक पर काम कर रहा है. इससे जुड़ी डिटेल्स पहले भी कई बार सामने आ चुकी है. ये लैपटॉप अगले महीने लॉन्च हो सकता है, जो कंपनी का सबसे सस्ता मैकबुक होगा. इस मैकबुक को कंपनी मल्टीपल कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी. इसमें छोटी स्क्रीन और A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप लॉन्च हो गया है. भारत में इसकी शुरुाती कीमत 69,900 रुपये है. कंपनी ने प्रीमिमय फील दिया है. इसमें 13-inch Liquid Retina डिस्प्ले और A18 Pro चिपसेट का यूज किया या है, जिसको iPhone 16 Pro में यूज किया जा चुका है.