scorecardresearch
 

AI Impact Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने शोकेस किया चीनी रोबोट, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

AI Impact Summit में एक रोबोट डॉग वायरल हो रहा है. इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शोकेस किया था, लेकिन ये असलियत में चीनी रोबोट है. आइए जानते हैं इस रोबोट डॉग की खासियत क्या है और क्या है इसकी कीमत.

Advertisement
X
Unitree Robot
Unitree Robot

India AI Impact Summit 2026 में इस बार टेक से ज्यादा एक रोबोट डॉग चर्चा में रहा. Summit के पवेलियन एरिया में दिखा एक चार पैरों वाला रोबोट अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लोग इसे देखकर रुक गए, वीडियो बनाए और शेयर करने लगे. कुछ ही घंटों में यह रोबोट डॉग इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. बाद में सामने आया कि यह रोबोट चीन की कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जिसे Unitree Go2 कहा जाता है.

क्या है Unitree Go2 रोबोट डॉग

Unitree Go2 एक AI-पावर्ड रोबोट डॉग है. यह अपने आसपास के माहौल को समझ सकता है और खुद से चल सकता है. इसमें कैमरा और सेंसर लगे होते हैं, जिससे यह रास्ता पहचानता है और बाधाओं से बचते हुए आगे बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद Galgotias University बाहर, AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम

कंपनी की वेबसाइट पर Unitree Go2 रोबोट की कीमत 1600 डॉलर से 2800 डॉलर तक लिस्टेड. शिपिंग के साथ इसकी कीमत भारत में लघबग 6 लाख रुपये बैठती है.

Advertisement

LiDAR सेंसर्स से लैस है ये रोबोट

यह रोबोट स्मूद तरीके से चल सकता है, मुड़ सकता है और हल्की ढलान पर भी मूव कर पाता है. इसी वजह से इसे रिसर्च, सिक्योरिटी डेमो और टेक शोकेस जैसे इवेंट्स में इस्तेमाल किया जाता है. इस रोबोट में LiDAR सेंसर दिया गया है, जो इसे आसपास की चीजों का थ्री-डायमेंशनल मैप बनाने में मदद करता है.

इसके साथ कैमरा और मोशन सेंसर भी हैं. यह रियल-टाइम में डेटा प्रोसेस कर सकता है. कुछ वर्जन में इसे रिमोट कंट्रोल और मोबाइल ऐप से भी ऑपरेट किया जा सकता है. रोबोट में बैटरी लगी होती है, जो कुछ घंटे तक चल सकती है, इस्तेमाल पर निर्भर करता है.

Unitree Go2 की कीमत इसके मॉडल पर निर्भर करती है. इंटरनेशनल मार्केट में इसका बेस वर्जन करीब डेढ़ लाख रुपये से शुरू होता है. ज्यादा फीचर्स वाले वर्जन की कीमत इससे ज्यादा जाती है.

भारत में इंपोर्ट टैक्स और शिपिंग जुड़ने के बाद इसकी कीमत और बढ़ सकती है. यही वजह है कि यह आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि कॉलेज, लैब, स्टार्टअप और रिसर्च टीम के लिए बनाया गया प्रोडक्ट है.

AI Impact Summit में हुआ वायरल

यह रोबोट Summit में इसलिए वायरल हुआ क्योंकि लोग इसे पहली बार इतने करीब से देख रहे थे. चलती-फिरती मशीन को लाइव देखकर भीड़ जमा हो गई.
कई स्टूडेंट्स और विजिटर्स इसके साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आए.

Advertisement

सोशल मीडिया पर इसके क्लिप्स फैलते ही लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना फिल्मों में दिखने वाले रोबोट से भी कर दी. इसके वायरल होने की एक वजह यह भी रही कि यह रोबोट किसी इंडियन लैब का नहीं, बल्कि चीन की कंपनी का प्रोडक्ट है.

Summit में विदेशी टेक को इस तरह दिखाया जाना भी चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे मंच पर इंडियन इनोवेशन को ज्यादा जगह मिलनी चाहिए. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement