मंगलवार को हुए माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 डिवाइस इवेंट में कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप लॉन्च किया. इस डिवाइस को Surface Book का नाम दिया गया है. हालांकि यह टैबलेट की तरह भी काम करेगा.
माइक्रोसॉफ्ट के इस 2In1 डिवाइस में 13.5 इंच का 3000x2000p टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. ग्राफिक्स के मामले में यह लैपटॉप काफी शानदार होगा. का दावा है कि यह लैपटॉप काफी पॉवरफुल होगा.
क्या हैं खास फीचर्स
इसमें Intel 6th जेनेरेशन Core i सीरीज का प्रोसेसर लगा है. वहीं इसमें 16GB तक रैम मिलेगा. ग्राफिक्स के लिए इस डिवाइस में Nvidia GeForce ग्राफिक्स कार्ड लगा है.
इस लैपटॉप की खासियत यह है कि इसे आप 360 डिग्री तक मोड़ सकते हैं. इस लैपटॉप का CPU इसकी स्क्रीन में ही फिट है और GPU इसके कीबोर्ड में लगा है. इसी वजह से यह लैपटॉप पॉवरफुल होने के साथ काफी स्लीक भी है.
माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि यह 12 घंटे का बैकअप देगा जो से ज्यादा है. साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि इसका कीबोर्ड दूसरे लैपटॉप के मुकाबले बेहतर होगा. यह लैपटॉप 5 इंच के ट्रैकपैड और 3.0 USB पोर्ट से लैस होगा.
जाहिर है, इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम Windows10 ही होगा. अमेरिका में इस की बिक्री 26 अक्टूबर से शुरू होगी जहां इसकी कीमत $1,499 (लगभग 97,802 रुपये) रखी गई है.