scorecardresearch
 

टोरेंट लवर्स के लिए बैड न्यूज, Windows 10 में बैन हो सकता है टोरेंट

हाल ही में लॉन्च हुए माइक्रोसॉफ्ट के नए ओएस इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ. लोगों की कई शिकायते हैं जैस स्टार्ट मेन्यू क्रैश और वाईफाई प्राइवेसी वगैरह.

Advertisement
X
Representative Image
Representative Image

हाल ही में लॉन्च हुए माइक्रोसॉफ्ट के नए ओएस इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ. लोगों की कई शिकायते हैं जैस स्टार्ट मेन्यू क्रैश और वाईफाई प्राइवेसी वगैरह.

अब  विंडोज 10 यूजर के सामने नया मामला पेश आया है. टोरेंट फ्रीक की खबरों के मुताबिक ज्यादातर टोरेंट वेबसाइट अपने सर्वर से विंडोज 10 को ब्लॉक करने की तैयारी में हैं. अगर टोरेंट साइट्स ऐसा करती हैं तो उनलोगों को खासा नुकासान होगा जो टोरेंट का इस्तेमाल ज्यादातर करते हैं और विंडोज 10 अपग्रेड कर लिया है.

खबरों के मुताबिक विंडोज 10 में एक इनबिल्ट पायरेसी किल स्विच लगा है जिसकी वजह से दुनिया की मशहूर टोरेंट साइट 'द पायरेट बे' ने अपने कई सर्वर को विंडोज 10 में ब्लॉक करने का फैसला किया है.

टोरेंट अपलोडर्स ने ब्लॉग में लिखा है कि विंडोज 10 के एंड यूजर लाइसेंस एग्रीमेंट में इस बात का जिक्र है कि विंडोज 10 के अपडेट पायरेटेड गेम को ढूंढ कर विंडोज 10 को डिसेबल कर सकते हैं. इससे यह साफ होता है कि विंडोज 10 में पायरेटेड गेम खेलना उतना आसान नहीं होगा जितना विंडोज के और ओएस में होता है.

Advertisement


इस खबर से कंप्यूटर गेम खेलने और टोरेंट से डाउनलोड करने वाले दुनिया भर के लोगों में हड़कंप मच गई है. लोग ब्लॉग्स और ट्वीटर के जरिए इसका जता रहे हैं.

Advertisement
Advertisement