स्वदेशी कंपनी लावा ने एक बजट 4G टैबलेट Ivory सीरीज का एक नया टैबलेट लॉन्च किया है. IvoryS 4G की कीमत 8,799 रुपये है और इससे वॉयस कॉलिंग की जा सकती है. इसे आप रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स कंपनियों से खरीद सकते हैं.
यह टैबलेट दो सिम सपोर्ट करता है और इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है. इसमें 7 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ 1GB रैम और 16GB की दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 32 तक किया जा सकता है.
बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह 1080 पिक्सल के वियो रिकॉर्ड कर सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इसकी बैट्री 3,000mAh की है और इसमें क के लिए 4G कनेक्टिविटी सहित वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एजीपीएस और माइक्रो यूएसबी कनेक्टर शामिल हैं. कंपनी ने लॉन्च के दौरान बताया, ' इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2018 तक 300 मिलियन 3G और 4G सब्सक्राइबर होंगे'