scorecardresearch
 

iBall ने लॉन्च किए दो बजट Windows 10 लैपटॉप

आईबॉल ने दो लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.

Advertisement
X
iBall CompBook
iBall CompBook

स्वदेशी कंपनी iBall टेक्नॉलोजी ने दो बजट लैपटॉप CompBook Excelance और CompBook Exemplare लॉन्च किया है. इनकी कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 13,999 रुपये हैं.

आपको बता दें कि इस CompBook सीरीज के दोनों लैपटॉप में Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 1.8GHz का इंटेल क्वॉडकोर प्रोसेसर और 2GB रैम दिए गए हैं. इनकी इंटरनल स्टोरेज 32GB की है जिसे के जरिए बढ़ा कर 64GB तक किया जा सकता है.

CompBook Excelance में 11.6 इंच की मल्टी दिया गया है जबकि CompBook Exemplaire में 14 इंच की  स्क्रीन है. स्क्रीन साइज के अलावा दोनों लैपटॉप्स के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं.

इन लैपटॉप्स में 10,000mAh की पावरफुल लैपटॉप लगाई गई है. कंपनी का दावा है कि इन्हें एक बार फुल चार्ज करके लगातार 8.5 घंटे तक वीडियो चलाए जा सकते हैं. साथ ही यह 22 घंटे की म्यूजिक प्ले-बैक बैकअप देगी.

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इनमें HDMI पोर्ट, दो और 3.5mm जैक दिया गया है. इसके अलावा इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए वेबकैम भी दिया गया है.

इसे खरीदने पर कस्टमर्स को इंश्योरेंस पैक और एक साल की एडिशनल वॉरंटी भी दी जाएगी. इसके तहत एक्सिडेंटल डैमेज, चोरी और टूटने पर कवर दिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement