scorecardresearch
 

200 रुपये तक में कौन दे रहा है बेस्ट प्लान, जियो, एयरटेल या वोडाफोन

एयरटेल और वोडाफोन ने हाल ही में 199 रुपये के अंदर के प्लान लॉन्च किए हैं. ये प्लान एक दूसरे से अलग हैं. लेकिन खासियत ये है कि दोनों ही कंपनियों ने अपने ये प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान को काउंटर करने के लिए तैयार किए हैं.

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

देश की लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों ने 200 रुपये के अंदर के प्लान लॉन्च किए हैं. जियो के आने के बाद से लगभग सभी टेलीकॉम ने पूरी कोशिश की है कि जियो जैसे ही या उससे सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं. इन टैरिफ में बदलाव भी होते रहते हैं और कभी डेटा बढ़ा जिया जाता है तो कभी कीमत कम कर दी जाती है.

एयरटेल और वोडाफोन ने हाल ही में 199 रुपये के अंदर के प्लान लॉन्च किए हैं. ये प्लान एक दूसरे से अलग हैं. लेकिन खासियत ये है कि दोनों ही कंपनियों ने अपने ये प्लान जियो के 149 रुपये वाले प्लान को काउंटर करने के लिए तैयार किए हैं. अब आपके पास इन तीन कंपनियों के एक तरह के ही प्लान है. जाहिर है सवाल आपके मन में भी होगा कि क्या आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर है?

Advertisement

Airtel 198 प्लान

दरअसल यह डेटा सेंट्रिक प्लान है और इसक लिए कस्टमर्स को 198 रुपये देने होंगे. 198 रुपये में हर दिन 1GB डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी. यानी 198 रुपये में 28GB डेटा मिलेगा.

वोडाफोन 199 रुपये का प्लान

वोडाफोन ने हाल ही में 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जो सिर्फ को 28 दिनों तक 1GB डेटा दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें लोकल एसटीडी कॉलिंग भी अनलिमिटेड है. हालांकि इसके साथ शर्तें भी हैं यानी लोकल और एसटीडी कॉल हर दिन अधिकतम आप 250 मिनट ही कर सकेंगे. हफ्ते में 1,000 मिनट से ज्यादा कॉलिंग फ्री नहीं होगी. अगर लिमिट खत्म हो गई तो 30 पैसे प्रति सेकंड की दर से पैसे लगेंगे.

Airtel के 149 रुपये वाला प्लान

ठीक जियो की तरह 149 रुपये का प्लान एयरटेल का भी है. इस पैक के तहत कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300MB डेटा देती है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. लेकिन इसमें सिर्फ 4G हैंडसेट वाले कस्टमर्स को ही 300MB डेटा मिलेगा जबकि 3G कस्टमर्स को सिर्फ 50MB ही डेटा मिलेगा.

Jio 149 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के इस बेसिक पैक में पहले ज्यादा फायदा मिलता था, लेकिन दिवाली पर कंपनी इस प्लान में बदलाव करते हुए डेटा कम कर दिया है. इस पैक के तहत कस्टमर्स को 4.2GB डेटा मिलता है. इसके साथ भी लोकल एसटीडी कॉलिंग फ्री है. हालांकि इस प्लान में एक में 0.15GB ही डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं..

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement