scorecardresearch
 

ट्रंप की चेतावनी के बाद वर्ल्ड कप में बवाल, ईरानी फैन्स स्टेडियम से बाहर, FIFA ने द‍िया झटका

FIFA वर्ल्ड कप कप 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले ईरान के लिए नया विवाद खड़ा हो गया है. ईरान फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया है कि FIFA ने उसका टिकट कोटा वापस ले लिया है, जबकि हजारों फैन्स पहले ही यात्रा की तैयारी कर चुके थे. इससे पहले वीजा विवाद और अमेरिका-ईरान तनाव भी टीम की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं.

Advertisement
X
फ्लाइट-होटल बुक, लेकिन मैच नहीं देख पाएंगे? FIFA के फैसले से ईरानी समर्थकों में गुस्सा. (Photo: Reuters)
फ्लाइट-होटल बुक, लेकिन मैच नहीं देख पाएंगे? FIFA के फैसले से ईरानी समर्थकों में गुस्सा. (Photo: Reuters)

FIFA वर्ल्ड कप कप 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले ईरान के लिए नया विवाद खड़ा हो गया है. ईरान फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने आरोप लगाया है कि FIFA ने उसका टिकट कोटा वापस ले लिया है, जबकि हजारों फैन्स पहले ही यात्रा की तैयारी कर चुके थे. इससे पहले वीजा विवाद और अमेरिका-ईरान तनाव भी टीम की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं.

वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले ईरान और FIFA के बीच नया विवाद सामने आया है. ईरान फुटबॉल महासंघ (FFIRI) ने दावा किया है कि FIFA  ने अचानक ईरानी समर्थकों के लिए निर्धारित टिकट आवंटन (Ticket Allocation) वापस ले लिया है. इस फैसले से हजारों फैन्स की योजनाओं पर पानी फिर सकता है, क्योंकि कई समर्थक पहले ही फ्लाइट, होटल और अन्य यात्रा व्यवस्थाएं कर चुके हैं.

FFIRI ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि FIFA का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बड़ी संख्या में ईरानी फैन्स ने आधिकारिक प्रक्रिया के तहत टिकट पाने की उम्मीद में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट के लिए यात्रा की तैयारी पूरी कर ली थी.संघ ने कहा-कई ईरानी फुटबॉल प्रशंसकों ने आधिकारिक प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए मैच देखने के लिए जरूरी इंतजाम पहले ही कर लिए थे.

Advertisement

ट्रंप के बयान से शुरू हुआ विवाद
इस पूरे विवाद की जड़ मार्च में दिया गया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है. 12 मार्च को अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान ट्रंप ने सवाल उठाया था कि क्या ईरान की टीम को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की अनुमति मिलनी चाहिए.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का वर्ल्ड कप में स्वागत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके लिए यहां आना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित होगा.  हालांकि बाद में FIFA ने ईरान के अनुरोध को ठुकरा दिया था, जिसमें टीम के मैच अमेरिका से बाहर आयोजित करने की मांग की गई थी.

वीजा विवाद ने भी बढ़ाई मुश्किलें
टिकट विवाद से पहले ईरान की टीम वीजा संकट से भी जूझ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से सिर्फ 10 दिन पहले अमेरिकी वीजा मिला, जिससे उनकी तैयारियां प्रभावित हुईं.

इसके अलावा टीम के कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और प्रबंधन अधिकारियों को वीजा नहीं दिया गया. ईरान फुटबॉल महासंघ ने इसे मेजबान देश की जिम्मेदारियों और FIFA (Federation Internationale de Football Association/International Federation of Association Football) नियमों का उल्लंघन बताया.ईरान के राजदूत अली पसांदीदेह के अनुसार, टिजुआना पहुंचने वाले 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में से 15 लोगों को अमेरिका में प्रवेश के लिए वीजा नहीं मिला.

Advertisement

FIFA की ओर से नहीं आया जवाब
ईरान की शिकायतों और टिकट आवंटन विवाद पर FIFA की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. संस्था ने इस मामले पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब भी नहीं दिया.

फैन्स में बढ़ी नाराजगी
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है. ऐसे में जिन प्रशंसकों ने टिकट प्रक्रिया के अनुसार आवेदन किया था और यात्रा की तैयारी कर ली थी, वे अब असमंजस की स्थिति में हैं. टिकट आवंटन रद्द होने से हजारों ईरानी समर्थकों के स्टेडियम में अपनी टीम को समर्थन देने के सपने पर संकट खड़ा हो गया है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement