scorecardresearch
 

विकेट झटका, फिर किया ‘6-7'! युजवेंद्र चहल का 'Gen-Z' सेलिब्रेशन हुआ VIRAL

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके.

Advertisement
X
युजवेंद्र चहल ने कॉउंटी क्रिकेट में रीक्रिएट किया वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन (Photo: DPL/Chahal Instagram)
युजवेंद्र चहल ने कॉउंटी क्रिकेट में रीक्रिएट किया वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन (Photo: DPL/Chahal Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपने प्रदर्शन के साथ-साथ एक खास सेलिब्रेशन को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं.

नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने लंकाशायर के खिलाफ मैच में विकेट लेने के बाद दिल्ली की महिला क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है.

यह मामला नॉर्थम्पटनशायर और लंकाशायर के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबले का है. चहल ने लंकाशायर के बल्लेबाज जो मूर्स को आउट करने के बाद हाथों से वही ‘6-7’ वाला सेलिब्रेशन किया, जो हाल ही में मेधावी बिधूड़ी के विकेट सेलिब्रेशन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: 'ये मैच फिक्सिंग है...', शुभमन की बहन के खुलासे से मची सनसनी, रियलिटी शो The Traitors पर उठाए सवाल

चहल ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर विकेट और सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा, 'Outspinning the algorithm.' यानी चहल ने वायरल ट्रेंड को अपने अंदाज में स्पिन कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विकेट लिया और फिर किया 'Gen-Z' सेलिब्रेशन, द‍िखाया ये ट्रेंड, रातोरात ये क्रिकेटर हुई VIRAL

चहल ने गेंद से भी मचाया धमाल

सिर्फ सेलिब्रेशन ही नहीं, इस मुकाबले में चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 18.4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनकी टीम नॉर्थम्पटनशायर ने मुकाबला 316 रन से अपने नाम किया. यह ओल्ड ट्रैफर्ड में नॉर्थम्पटनशायर की 1999 के बाद पहली रेड-बॉल जीत भी रही.

क्या है ‘6-7’ सेलिब्रेशन?

‘6-7’ सेलिब्रेशन की चर्चा 2026 विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग (WDPL) के दौरान शुरू हुई. दिल्ली की क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी ने विकेट लेने के बाद यह अनोखा हाथों वाला सेलिब्रेशन किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इसके बाद यह 'Gen-Z' के बीच चल रहे ‘6-7’ ट्रेंड से भी जुड़ गया. अब चहल के इस सेलिब्रेशन के बाद यह ट्रेंड भारतीय क्रिकेट से निकलकर इंग्लैंड के कॉउंटी क्रिकेट तक भी पहुंच गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement