युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बतौर लेग स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते हैं. वह वर्तमान में घरेलू क्रिकेट में हरियाणा और इंडियन प्रीमियर लीग टीम में भी खेलते हैं. चहल T20I इतिहास में 6 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले भारतीय है.
वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच चुने जाने वाले पहले सब्सटीट्यूट थे. वह 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, हालांकि, उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लिया.
स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री से शादी की थी. फरवरी 2025 में दोनों के अलग होने की लेकर खबर आई और 20 मार्च 2025 को दोनों का तलाक हो गया है (Yuzvendra Chahal Divorce).
9 मार्च 2025 को युजवेंद्र चहल को आरजे महवश अमु के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में देखा गया. इससे सोशल मीडिया पर उनकी और महवश की तस्वीरें वायरल हो गईं (Yuzvendra Chahal Affair).
23 जुलाई 1990 को जन्में चहल एक पूर्व शतरंज खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने शतरंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया.
क्या RJ महवश ने युजवेंद्र चहल पर प्रेग्नेंट धनश्री को धोखा देने का आरोप लगाया? वायरल वीडियो की सच्चाई जानें. महवश ने इंटरव्यू में किस एक्स-बॉयफ्रेंड का जिक्र किया था?
धनश्री वर्मा समझकर सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो वायरल हो गई. जिम ट्रेनर से जुड़े दावों के बीच जानिए तस्वीर में कौन हैं सिमरनजीत बाजवा और क्यों फिर चर्चा में आईं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी महज 5 साल ही चली. इसके बाद कपल 2025 में तलाक लेकर अलग हो गया. लेकिन तलाक के बाद जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि टीम इंडिया का सबसे हंसमुख स्पिनर टूट गया.
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलासा किया हैं. उन्होंने शराब, पैनिक अटैक और तलाक को लेकर खुलकर बात की है.
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल शराब के आदी हो गए थे. एक पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि वो 26 दिन रिहैब में रहे, एंजाइटी और पैनिक अटैक तक से जूझे.
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी लंबे समय से नहीं हुई है. उन्होंने आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. युजी चहल फर्स्ट श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की ओर से दोबारा खेलने की उम्मीद बनाए हुए हैं.
युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से टीम इंडिया के सेटअप से बाहर चल रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल जैसे स्पिनर्स के चलते चहल को जगह नहीं मिली. क्योंकि ये दोनों बैटिंग करने में भी माहिर हैं और चहल सिर्फ गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिक सके.
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. तभी उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि द लास्ट डांस. इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि चहल अब जल्द ही क्रिकेट से दूरी बना सकते हैं.
युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनका यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा. हालांकि, चहल व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने अपना आखिरी रेड-बॉल मुकाबला लॉर्ड्स में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेला था. यानी अब चहल के क्रिकेट करियर का फर्स्ट क्लास अध्याय खत्म हो गया है, लेकिन सफेद गेंद का सफर जारी रहेगा.
Yuzvendra Chahal The Last Dance Post: युजवेंद्र चहल चर्चा में हैं, इसकी वजह है उनका हालिया एक पोस्ट. चहल ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट में लिखा कि 'द लास्ट डांस'. अमूमन लास्ट डांस से आशय निकाला जाता है कि खिलाड़ी बड़ी घोषणा या रिटायरमेंट लेने वाला है.
टीम इंडिया के स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा गणपति विसर्जन के दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक पिछले साल मार्च में हो गया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका मिला है.
भारतीय टेस्ट टीम में भारतीय स्पिनर आर साई किशोर की एंट्री नहीं हो पाई है. लगातार गेंद से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है.
युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में खेला था. उसके बाद उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है. चहल फिलहाल काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को परास्त कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे. 35 साल के मयंक ने काउंटी टीम डरहम के साथ करार किया है और 2026 काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी 4 मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में है. एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर तानिया चटर्जी ने दावा किया कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर क्यूट कहा था, जबकि वो शादीशुदा थे. पूरे विवाद पर अर्शदीप सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है.
तान्या चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने विवाद पर खुलासा किया है. तान्या ने कहा कि वे ट्रोल हो रही हैं और उन्हें डिफेम किया जा रहा है, जबकि उन्होंने केवल चहल की तारीफ की थी.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच मानहानि का विवाद गर्माया हुआ है. तानिया ने दावा किया कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है, जबकि उन्होंने कहा कि उन्होंने चहल की छवि खराब नहीं की.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज का खुलासा किया है. तानिया ने बताया कि चहल ने उन्हें कई बार मैसेज किए और उनकी पीआर टीम ने वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव डाला है.
तान्या चटर्जी ने जबसे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपना नाम जोड़ा है वो लाइमलाइट में आ गई हैं. यूजर्स का कहना है वो फेम के लिए ये सब कर रही हैं. जानें कौन हैं तान्या चटर्जी?
तान्या चटर्जी सुर्खियों में बनी हुई हैं. युजवेंद्र चहल का नाम लेकर वो इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. तान्या ने बताया कि उन्होंने भी इंडस्टी में कास्टिंग काउच झेला है.