आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-47 में आज (26 फरवरी) वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से है. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया है. साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 ओवर के बाद 95-1 है.
यह मुकाबला भारतीय टीम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. यदि वेस्टइंडीज इस मुकाबले में जीतता है तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. वहीं साउथ अफ्रीका के जीतने की स्थिति में भारत के लिए समीकरण थोड़ा आसान हो जाएगा. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.
रनचेज में साउथ अफ्रीका की शुरआत बेहतरीन रही. एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. रोस्टन चेज ने डिकॉक को आउट कर इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया. डिकॉक ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 47 रन बनाए.
शेफर्ड-होल्डर ने अफ्रीकी गेंदबाजों को धोया
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की शुरुआत तूफानी रही और उसने शुरुआती दो ओवरों मे ंही 29 रन बना दिए. इसके बाद कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की वापसी कराी. रबाडा ने उस ओवर में कप्तान शाई होप (16 रन) और शिमरॉन हेटमायर (2 रन) को आउट किया. चौथे ओवर में लुंगी एनगिडी ने ब्रैंडन किंग (21 रन) और रोस्टन चेज (2 रन) को पवेलियन भेजा. चेज के आउट होने के समय वेस्टइंडीजा का स्कोर 43-4 था.
फॉर्म में चल रहे शेरफेन रदरफोर्ड (12 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें कॉर्बिन बॉश ने अपने जाल में फंसाया. वहीं रोवमैन पॉवेल (9 रन) को लुंगी एनगिडी ने क्रीज पर टिकने नहीं दिया. मैथ्यू फोर्ड (11 रन) भी बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए.
यहां से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर 89 रन जोड़े, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई. होल्डर ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 31 बॉल पर 49 रन बनाए. वहीं शेफर्ड ने 37 बॉल पर नाबाद 52 रन कूटे, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 15 मैचों में जीत हासिल की. जबकि 14 मुकाबलों में साउथ अफ्रीकी टीम को जीत नसीब हुई. यानी आंकड़े बताते है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले कांटेदार रहे हैं.
साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्किया, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ.
वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज और जॉनसन चार्ल्स.