आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे में जश्न का माहौल देखने को मिला. मैदान पर बल्ले से मैच जिताने वाले विराट कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद डांस फ्लोर पर भी अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीत लिया.
RCB द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेशन पार्टी में जमकर डांस करते नजर आए.
RCB ने अपने आधिकारिक पोस्ट में 46 सेकेंड का वीडियो साझा किया. जहां विराट और अनुष्का पूरे उत्साह के साथ थिरकते दिखाई दिए. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया- डांस फ्लोर पर किंग कोहली की मास्टरक्लास, प्योर वाइब्स, और भी काफी कुछ, अनुष्का शर्मा, हमारे पहले दिन के जश्न में शामिल होने के लिए धन्यवाद.
वीडियो सामने आते ही फैन्सने जमकर प्यार बरसाया. कमेंट सेक्शन में 'आ क्यूटीज' और 'क्या सरप्राइइ है' जैसे रिएक्शन की भरमार देखने को मिली. वहीं वीडियो में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी डांस करते हुए नजर आए, इसके अलावा दिनेश कार्तिक भी डांस करते हुए नजर आए
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶’𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
आईपीएल 2026 के फाइनल में क्या हुआ
इससे पहले रविवार (1 मई) को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनसे बेहतर खिलाड़ी ढूंढना आसान नहीं है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. अपनी पारी में कोहली ने नौ चौके और तीन छक्के जड़े. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज पचासा भी रहा.
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. अय्यर ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि कोहली अंत तक डटे रहे और विजयी छक्का लगाकर टीम को 18 ओवर में 161/5 तक पहुंचा दिया.
इससे पहले RCB के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटन्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. टाइटन्स की मजबूत बल्लेबाजी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में 155/8 का स्कोर ही बना सकी. वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला.
बेंगलुरु की ओर से रसक सलाम डार ने सबसे सफल गेंदबाज रहते हुए 3 विकेट लिए. अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए. उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने गुजरात का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह दबाव में दिखा. लगातार दूसरे आईपीएल खिताब के साथ RCB ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया. मैदान पर कोहली की नाबाद पारी और बाद में अनुष्का शर्मा के साथ उनका जश्न, दोनों ही फैन्सके लिए यादगार पल बन गए.