scorecardresearch
 

शुभमन गिल का कैच पकड़कर व‍िराट कोहली का एंग्री रिएक्शन, गुस्से में की ये हरकत, VIDEO

अहमदाबाद में गुरुवार (30 अप्रैल ) के रॉयल चैलेंजर्स (RCB) को गुजरात टाइटन्स ने 4 व‍िकेट से हराया. व‍िराट कोहली ने इस मैच में 28 रन की आक्रामक पारी खेली और गिल का शानदार कैच लेकर एंग्री रिएक्शन दिया. जो बेहद चर्चा में रहा.

Advertisement
X
व‍िराट कोहली ने जैसे ही शुभमन ग‍िल का कैच पकड़ा, वो जोश में आ गए. (Image: Screengrab/JioHotstar)
व‍िराट कोहली ने जैसे ही शुभमन ग‍िल का कैच पकड़ा, वो जोश में आ गए. (Image: Screengrab/JioHotstar)

आईपीएल 2026 में गुरुवार (30 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल (43) और जोस बटलर (39) की तेज पारियों के दम पर RCB को 4 विकेट से हराया.

155 रन का लक्ष्य GT ने 15.5 ओवर में हासिल किया. भुवनेश्वर कुमार के 3 विकेट बेकार गए. इससे पहले RCB 155 पर ऑलआउट हुई, जहां पडिक्कल ने 40 रन बनाए. इस मैच में  गुजरात की जीत के हीरो 'प्लेयर ऑफ द मैच' जेसन होल्डर रहे, ज‍िन्होंने 2 व‍िकेट लिए और 3 कैच लपके. 

यह भी पढ़ें: GT vs RCB मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा: जेसन होल्डर का 'बवाली' कैच, रजत पाटीदार आउट... व‍िराट कोहली अंपायर के फैसले पर भड़के

वहीं इस मैच में व‍िराट कोहली का आक्रामक अंदाज चर्चा का केंद्र रहा, खासकर शुभमन ग‍िल का कैच पकड़ने के बाद. शुभमन ग‍िल का कैच लेने के बाद कोहली ने उन्हें घूरते हुए जोश से भरा 'डेथ स्टेयर' और जोरदार सेलिब्रेशन किया, जिसने मैच का माहौल गर्म कर दिया. 

यह विकेट पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आया, जब गिल कवर के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश में थे. कोहली ने तेजी से रिएक्ट करते हुए कैच लपका और फिर उनके चेहरे पर वही पुराना एग्रेसिव अंदाज देखने को मिला. कोहली ने ग‍िल का कैच पकड़कर गेंद को जमीन पर पटक द‍िया. उस समय RCB को मैच में वापसी की उम्मीद जगी, क्योंकि इससे पहले साई सुदर्शन भी आउट हो चुके थे.

Advertisement

हालांकि, यह जोश RCB की बल्लेबाजी की कमजोरी को छुपा नहीं सका. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शानदार शुरुआत की. कोहली ने सिर्फ 13 गेंदों में 28 रन बनाकर कग‍िसो पर हमला बोला और एक ओवर में 5 चौके जड़ द‍िए. 

लेकिन मैच का टर्निंग पॉइंट वहीं आया जब गिल ने रबाडा पर भरोसा बनाए रखा. रबाडा ने कोहली को आउट कर मैच पलट दिया. इसके बाद RCB का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया. 7 ओवर में 71/2 से टीम 10.3 ओवर में 96/6 पर पहुंच गई.

देवदत्त पड‍िक्कल ने 40 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.अरशद खान ने 3/22, राश‍िद खान ने 2/19 और जेसन होल्डर ने 2/29 के साथ तीन कैच लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया. RCB की टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई. 

यह भी पढ़ें: GT vs RCB मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा: जेसन होल्डर का 'बवाली' कैच, रजत पाटीदार आउट... व‍िराट कोहली अंपायर के फैसले पर भड़के
इसके बाद गिल और सुदर्शन के जल्दी आउट होने के बावजूद गुजरात टाइटन्स ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और RCB की कमजोर बल्लेबाजी का पूरा फायदा उठाया. गुजरात ने इस मैच को 4 विकेट से 25 गेंद शेष रहते हुए अपने नाम किया. गुजरात की ओर कप्तान शुभमन ग‍िल ने ही सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. गुजरात की यह इस मौजूदा आईपीएल में 9 मैचों में पांचवीं जीत रही. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement