अहमदाबाद (Ahmedabad) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है और इसका मुख्यालय यहीं है. इस जिले का क्षेत्रफल 8,107 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
अहमदाबाद जिले में 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 21 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अहमदाबाद की जनसंख्या (Population) लगभग 72 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 890 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 904 है. इसकी 85.31 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां के पुरुषों की साक्षरता दर 90.74 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 79.35 फीसदी है (Ahmedabad literacy).
साबरमती नदी के किनारे बसा अहमदाबाद जिला, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है. 1970 में गांधीनगर से राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था. अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है. अहमदाबाद शहर का नाम सुलतान अहमद शाह के नाम पर पड़ा था और इसकी बुनियाद सन् 1411 में डाली गयी थी (History).
अहमदाबाद को भारत का मेनचेस्टर भी कहा जाता है. अहमदाबाद, गुजरात के एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है. अहमदाबाद बुनाई के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. इसके साथ ही यह शहर व्यापार और वाणिज्य केन्द्र के रूप में बहुत विकसित है (Manchester of India).
ऐतिहासिक तौर पर, भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहमदाबाद प्रमुख शिविर आधार रहा है. इसी शहर में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की और स्वतंत्रता संघर्ष से जुड़ें अनेक आन्दोलन की शुरुआत भी यही से हुई थी (Sabarmati Ashram).
गुजरात के अहमदाबाद में डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची की जान बचा ली. बच्ची की सांस की नली में खेलते समय सीताफल का बीज फंस गया था. उसे लगातार खांसी आ रही थी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी. हालत गंभीर होने पर उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी की मदद से बीज निकाल दिया.
अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज में करीब 50 व्यापारियों का 1.02 लाख किलो मावा और मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री रखी गई थी. फूड विभाग के अधिकारी डॉ. तेजस पटेल ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में रखे मावा के सैंपल लिए जा रहे हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम समेत 35 से ज्यादा जगहों को बम धमकी के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में पता चला कि धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल अकाउंट्स बांग्लादेश और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे. इस मामले में एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भी पर्दाफाश हुआ है जो हैक किए गए अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करता था.
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में पति ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी टेकबहादुर भीम बहादुर चंद GIDC इलाके में वॉचमैन का काम करता था. पुलिस के मुताबिक कान्हा रेजीडेंसी के सिक्योरिटी रूम में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया और उसकी मौत हो गई.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों को गलत बताया. उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने काम किया और 95 करोड़ मतदाताओं की पहचान की गई. उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया.
अहमदाबाद जिले के नवापुरा गांव के पास इंग्राम माइक्रो कंपनी के वेयरहाउस से करीब 1 करोड़ रुपये के गैजेट्स चोरी हो गए. चोर खुले खेत के रास्ते अंदर घुसे और पिछला दरवाजा तोड़कर iPhone, Apple Watch, लैपटॉप और iPad से जुड़े उपकरण ले गए. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं.
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत पुलिस के साथ मिलकर 25.65 करोड़ रुपये की हेरोइन और MD ड्रग्स जब्त की है. इस सिलसिले में दिल्ली और यूपी के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस अब अफगानिस्तान से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात के अमरेली जिले में लिलिया-दामनगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक शेर घायल हो गया. वन विभाग के मुताबिक, पीपावाव से ढसा जा रही मालगाड़ी के दौरान लाठी तालुका में दो शेर रेलवे लाइन पार कर रहे थे. हादसे के बाद ट्रैक पर शेर की कटी पूंछ और बाल मिले. घायल शेर के आसपास के खेतों की ओर जाने की जानकारी के बाद वन विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया है.
गुजरात के गांधीनगर के पास रूपाल गांव में वरदायिनी माता का पारंपरिक पल्ली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे और आधी रात के बाद पांच दिव्य ज्योतियों वाली पल्ली ने गांव के 27 चौकों का भ्रमण किया.
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम फिर सामने आया है. हमले के तीन संदिग्ध राजस्थान के कोटा से पकड़े गए हैं. लॉरेंस 2023 से साबरमती जेल में बंद है और उस पर सख्त पाबंदियां हैं. ऐसे में सवाल है कि जेल में रहते हुए उसके नाम पर धमकियों और हमलों का नेटवर्क कैसे चल रहा है.
अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में नवरात्रि की आठवीं रात बारोट समुदाय के पुरुष साड़ी पहनकर गरबा करते हैं. करीब 200 साल पुरानी इस परंपरा को साडू माता के बलिदान और समुदाय के प्रायश्चित से जोड़कर देखा जाता है.
अहमदाबाद में रास गरबा कार्यक्रम में जा रही BJP की महिला पार्षद और उनके परिवार से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है. फतेवाड़ी नहर के पास कार को साइड देने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि कार दोबारा रोककर धमकाया गया और महिला पार्षद को खींचने की कोशिश हुई. वेजलपुर पुलिस ने शोएब शाह फकीर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में 12 साल की बच्ची के प्रैंक के बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया. बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कहा कि फ्लाइट में बम है.
नवरात्र के दौरान गरबा करने वालों के बीच अहमदाबाद में IV ड्रिप और स्किन बूस्टर ट्रीटमेंट चर्चा में हैं. कुछ युवा व्रत के दौरान हाइड्रेशन की जरूरत के लिए IV ड्रिप ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए माइक्रोनीडलिंग ट्रीटमेंट करा रहे हैं.
अहमदाबाद में टोमेटो केचप बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापे के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई में 10 हजार किलो से ज्यादा माल जब्त किया गया.
अहमदाबाद के गीतामंदिर मोबाइल बाजार में नकली फोन बेचने का खुलासा हुआ है. LCB ने 1,034 मोबाइल और लैपटॉप समेत 7.07 लाख रुपये का सामान जब्त किया. 14 कारोबारियों पर केस दर्ज. पढ़ें पूरी कहानी.
अहमदाबाद के बहरामपुरा इलाके में नगर निगम ने एक फैक्ट्री पर कार्रवाई कर करीब 2,000 किलो संदिग्ध केचप बरामद किया है. आरोप है कि आलू के पाउडर, स्टार्च, रंग और रसायनों से बिना टमाटर का केचप बनाया जा रहा था. पांच किलो का डिब्बा 105 रुपये में बेचा जाता था. नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में मजाक-मस्ती करने से रोकने पर मामा और 16 वर्षीय भांजे के बीच विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि भांजे ने मामा के पेट में चाकू घोंप दिया. इसके बाद घायल मामा ने चाकू छीनकर भांजे पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की क्रॉस-शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Morena Lepa Massacre Update: मध्य प्रदेश के चर्चित लेपा हत्याकांड का 30 हजार का इनामी आरोपी रामुसिंह तोमर गुरुग्राम से गिरफ्तार. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने वेयरहाउस से दबोचा. 2013 की रंजिश में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई थी हत्या. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि 8 अक्टूबर को पेथापुर पुलिस स्टेशन में हंगामा कर पुलिस इंस्पेक्टर को सरकारी काम करने से रोका गया. मामला कांग्रेस उम्मीदवार यूनुस परमार से पूछताछ के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है.
CJP Delhi Protest Impact: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच देशव्यापी हड़कंप. भोपाल से बेंगलुरु तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; कई ट्रेनें रद्द, नूंह में नेता हाउस अरेस्ट और दिल्ली बॉर्डर्स पर लगा भारी जाम. पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट.