scorecardresearch
 

वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा, 27 मार्च का बन रहा संयोग! टूटेगी इस नियम की दीवार

वैभव सूर्यवंशी अब इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे. वैसे 14 साल के वैभव को लेकर हमेशा एक सवाल रहता है कि आख‍िर वो टीम इड‍िया की सीन‍ियर टीम में कब खेल सकते हैं, इसे लेकर अब एक अपडेट सामने आया है. वह जल्द टीम इंड‍िया में खेलते दिख सकते हैं, दरअसल, वो एक न‍ियम के कारण बंधे हुए थे, जो जल्द टूट जाएगा.

Advertisement
X
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी जल्द खेलते दिख सकते हैं (Photo: ITG)
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी जल्द खेलते दिख सकते हैं (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा जल्द ही सीनियर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाने वाला है. मात्र 14 साल की कई र‍िकॉर्ड चकनाचूर करने वाले वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम इंड‍िया में एंट्री की सबसे बड़ी बाधा अब सिर्फ कुछ दिनों की दूरी पर है. 

कुल म‍िलाकर वैभव अब चंद द‍िनों के बाद भारतीय सीन‍ियर टीम में खेलने के योग्य हो जाएंगे, अभी तक इसमें उम्र का न‍ियम आड़े आ रहा था, लेकिन वैभव  के लिए अब सारे रास्ते खुल जाएंगे. यह न‍ियम भी दूर के द‍िनों की बात हो जाएगा. 

ICC ने साल 2020 में एक महत्वपूर्ण पॉलिसी लागू की थी, जिसमें किसी भी खिलाड़ी को सीनियर लेवल पर इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, ODI या T20I) खेलने के लिए कम से कम 15 साल की उम्र होनी अनिवार्य है. यानी BCCI या कोई भी बोर्ड खिलाड़ी को सीनियर टीम में नहीं चुन सकती थी, भले ही उसका प्रदर्शन कितना भी शानदार हो. 

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ. इसलिए, 27 मार्च 2026 को वे ठीक 15 साल के हो जाएंगे. उस तारीख से पहले टीम इंड‍िया सेलेक्टर्स के हाथ बंधे हैं, यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, ताकि बहुत कम उम्र में दबाव न पड़े. 27 मार्च को वैभव 15 साल के हो जाएंगे.

Advertisement

पर यहां एक चीज यह भी है कि वैभव भले ही 15 साल के हो जाएं लेकिन वो अंडर-19 टीम के लिए भी दोबारा नहीं खेल पाएंगे. दरअसल, यहां भी BCCI का एक नियम सामने आता है. जो कहता है कि एक खिलाड़ी सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है. इस नियम का मकसद है कि हर टूर्नामेंट में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की बात कहता है ताकि कोई भी खिलाड़ी एज-ग्रुप का स्पेशल‍िस्ट ना बन जाए. 

age rule

12 साल 284 दिन की उम्र में हुआ वैभव का रणजी डेब्यू 
बिहार के इस लेफ्ट-हैंडर बैटर ने कम उम्र में ही कमाल कर दिखाया है. उन्होंने 12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था.

वैसे वैभव से पहले अलीमुद्दीन (12 साल और 73 दिन) सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में एसके बोस दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 12 साल और 76 दिन की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. मोहम्मद रमजान इस सूची में तीसरे नंबर (12 साल और 247 दिन) पर हैं.

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली 175 रन की पारी 
इसी साल 6 फरवरी को हरारे में U19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी 175 रन की पारी खेली थी. जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर रहा है. वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' और 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी रहे. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 439 रन 169+ के स्ट्राइक रेट से बनाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने उस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के ख‍िलाफ 411/9 का स्कोर बनाया और 100 रनों से ख‍िताबी मुकाबले में जीत दर्ज की थी. 

Advertisement

 27 मार्च 2026 के बाद क्या?
27 मार्च 2026 से वैभव आधिकारिक रूप से सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. IPL 2026 ठीक उस तारीख के अगले द‍िन (28 मार्च) के आसपास शुरू हो रहा है. अगर वे इस सीजन में फिर धमाल मचाते हैं, तो T20I या व्हाइट-बॉल टीम में जल्द कॉल-अप की संभावना मजबूत है. कई पूर्व खिलाड़ी (जैसे रविचंद्रन अश्विन, सबा करीम) उनका समर्थन कर चुके हैं. 

वैसे BCCI उन्हें जल्दबाजी में नहीं उतारेगी, उनको पहले धीरे-धीरे India A और IPL के जरिए तैयार करने का प्लान लगता है. 

कुल म‍िलाकर ICC प्लेयर एलिजिबिलिटी रेगुलेशन के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले खिलाड़ी की कम से कम उम्र 15 साल है, यह नियम ICC टूर्नामेंट समेत सभी इंटरनेशनल मैचों पर लागू होता है, ताकि युवा ख‍िलाड़‍ियों को शारीरिक और मानसिक दबाव से बचाया जा सके. यानी वैभव 27 मार्च को ही 15 साल के पूरे हो रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी से जुडे कुछ आसान फैक्ट 

  • सिर्फ 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. उनको राजस्थान रॉयल्स ने ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. 
  • 14 साल में T20 में शतक जड़ा, उन्होंने आईपीएल 2025 में 38 गेंदों में 101 रन बनाए और पुरुष T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने. यह मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था. वहीं उनका शतक IPL इतिहास में सिर्फ 35 गेंदों में आया, जो IPL के इतिहास में दूसरा सबसे तेज रहा. 
  • वैभव सूर्यवंशी का IPL डेब्यू धमाकेदार था. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया. पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और 20 गेंदों में 34 रन बनाए. प‍िछले आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 252 रन बनाए. जहां उनका स्ट्राइक रेट रहा 206.55 रहा. 
  • वहीं वो अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में कमाल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया था. वहीं ACC अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा रहे थे. वहीं उन्होंने बिहार के रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में नाबाद 332 रन (ट्रिपल सेंचुरी) बनाए थे. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement