scorecardresearch
 

Vaibhav vs Archer: वैभव सूर्यवंशी शॉर्ट बॉल के सामने फिर हुए बेबस, जोफ्रा आर्चर ने पुरानी चाल से किया शिकार, देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra archer: इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शॉर्ट गेंद के सामने संघर्ष करते दिखे. जोफ्रा आर्चर ने बैक ऑफ लेंथ गेंद पर उन्हें फंसाया और सैम करन के हाथों कैच करा दिया. वैभव 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. इस सीरीज में शॉर्ट बॉल उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती दिख रही है.

Advertisement
X
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष जारी, शॉर्ट गेंद पर फिर गंवाया विकेट (Photo: AFP)
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष जारी, शॉर्ट गेंद पर फिर गंवाया विकेट (Photo: AFP)

Vaibhav Sooryavanshi Wicket in Bristol T20I: इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में गुरुवार (9 जुलाई) को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में  वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शॉर्ट गेंद के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए. 15 साल के वैभव को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उनकी उसी कमजोरी को निशाना बनाया, जो इससे पहले भी उनकी नजर आई थी.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में ही लग गया. उस समय भारत का स्कोर 23 रन था. पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी. गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ वैभव के शरीर की ओर आई और उन्हें खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं मिला.

इसके बावजूद वैभव ने लाइन के पार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और हवा में ऊंची उठ गई. मिड-ऑन पर खड़े सैम करन ने आसान कैच लपक लिया.

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए. उनकी पारी में 1 चौका और 1 छक्का शामिल रहा. उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

Advertisement

शॉर्ट गेंद बनी सबसे बड़ी चुनौती

इस टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बार-बार शॉर्ट और बैक ऑफ लेंथ गेंदों के खिलाफ परेशानी में दिखाई दिए हैं. इंग्लैंड के गेंदबाज लगातार उनकी इसी कमजोरी को निशाना बना रहे हैं और चौथे मुकाबले में भी आर्चर ने वही रणनीति अपनाकर सफलता हासिल की. इससे पहले नॉट‍िंघम टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को जोफ्रा आर्चर ने शॉर्ट बॉल पर 13  रनों पर आउट किया था. 

यह भी पढ़ें: वैभव vs आर्चर: 145 की रफ्तार, तैयार था 'शॉर्ट बॉल ट्रैप'... और फंस गया 15 साल का 'बाहुबली'
इंग्लैंड जानता था कि वैभव नई गेंद पर आक्रामक शुरुआत करना पसंद करते हैं. इसलिए आर्चर ने उन्हें ड्राइव का मौका देने की बजाय शरीर की तरफ उठती गेंदों से परखने का फैसला किया.

नॉट‍िंघम टी20 में दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप की लाइन पर तेज शॉर्ट गेंद फेंकी. वैभव ने अपने स्वाभाविक अंदाज में हुक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह शॉट के लिए पर्याप्त जगह नहीं म‍िल सकी. गेंद उनके दस्ताने का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के दस्तानों में समा गई.

 

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए 'शॉर्ट गेंद' वाकई कमजोरी है?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement