जोफ्रा चियोक आर्चर (Jofra Archer) एक इंग्लिश क्रिकेटर हैं जो इंग्लैंड के लिए सभी फॉर्मेट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं. घरेलू क्रिकेट में वह ससेक्स के साथ-साथ कई T20 फ्रेंचाइजी के लिए भी खेलते हैं. आर्चर उस इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे जिसने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. अप्रैल 2020 में, आर्चर को विस्डेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर में से एक चुना गया.
जोफ्रा चियोक आर्चर का जन्म 1 अप्रैल 1995 को ब्रिजटाउन, बारबाडोस में हुआ था.
पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जो रूट स्थायी कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे, जबकि डैन लॉरेंस, ओली पोप और ब्रायडन कार्स की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा और निर्णायक वनडे खेला जाएगा. सीरीज 1-1 से बराबर है. जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों पर नजर और रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी चर्चा.
कार्डिफ वनडे में विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया. इसके साथ उन्होंने महान विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली. अब इस सूची में उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा हैं, जिनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ 15 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हैं.
करीब छह महीने बाद वनडे टीम में एक साथ लौटे रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके. रोहित 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने, जबकि विराट कोहली छह गेंदों में पांच रन बनाकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. वहीं केएल राहुल भी पहले वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए.
इंग्लैंड ने ब्रिस्टल टी20 में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की नाबाद 146 रन की पार्टनरशिप ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया. इस हार के साथ भारत ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए, जबकि इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती.
इंग्लैंड दौरे पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. आईपीएल में नेट्स पर जिन जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले वैभव, इंग्लैंड में उनकी शॉर्ट पिच गेंदों के सामने लगातार संघर्ष करते दिखे. आर्चर ने सिर्फ 13 गेंदों में दो बार उन्हें आउट कर उनकी सबसे बड़ी तकनीकी कमजोरी उजागर कर दी.
इंग्लैंड दौरे पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अब तक बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला है. जोफ्रा आर्चर ने लगातार शॉर्ट पिच गेंदों से उन्हें चुनौती दी है. आईपीएल में बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बेहतर तैयारी उनके खेल को और मजबूत बना सकती है.
Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra archer: इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शॉर्ट गेंद के सामने संघर्ष करते दिखे. जोफ्रा आर्चर ने बैक ऑफ लेंथ गेंद पर उन्हें फंसाया और सैम करन के हाथों कैच करा दिया. वैभव 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. इस सीरीज में शॉर्ट बॉल उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती दिख रही है.
भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड ने खास 'शॉर्ट बॉल ट्रैप' तैयार किया था.145 KMPH की रफ्तार से जोफ्रा आर्चर ने उन्हें दस्ताने का किनारा लगवाकर आउट किया. जानिए कैसे इंग्लैंड की रणनीति सफल रही और भारत 76 रनों पर सिमट गया.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से हार का सामना करना पड़ा. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 76 रन पर सिमट गई. मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की टक्कर की रही. इंग्लैंड की शॉर्ट गेंदों की रणनीति सफल रही और युवा बल्लेबाज जल्द पवेलियन लौट गए. अब सभी की नजर उनके अगले प्रदर्शन पर होगी.
भले ही वैभव सूर्यवंशी की पहली इंटरनेशनल इनिंग्स सिर्फ 14 रनों पर समाप्त हो गई, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बता गया कि वह सिर्फ रिकॉर्ड बनाने नहीं, बल्कि बड़े मंच पर मैच बदलने के लिए आए हैं. वैभव ने जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के खिलाफ बड़े हिट्स लगाए.
भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए मेजबानी इंग्लैंड की प्लेइंग-11 सामने आ चुकी है. इंग्लैंड की प्लेइंग-11 से दो खिलाड़ियों की छुट्टी हो गई है. ये मुकाबला 4 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होना है.
ब्लेयर टिकनर जैसे गेंदबाज का कन्कशन के कारण बाहर होना न्यूजीलैंड की टीम के लिए बड़ा झटका है. अब सबकी नजरें जकारी फाउलकेस पर होंगी, जिन्हें बीच मैच में टीम में शामिल किया गया है.
ओवल टेस्ट मैच में ग्लेन फिलिप्स की बैटिंग से ज्यादा चर्चा उनके अंदाज की हो रही है. काला चश्मा पहनकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वो दर्शनीय था. फिलिप्स क्रिकेट जगत के बेहतरीन फील्डर्स में शुमार किए जाते हैं.
SRH के खिलाफ 97 रन की तूफानी पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका फोकस रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 की ट्रॉफी दिलाने पर है. युवा बल्लेबाज ने ये भी कहा कि शतक आगे भी बन सकते हैं, लेकिन इस समय सबसे जरूरी टीम की जीत है.
IPL 2026 Eliminator, RR vs SRH: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज (27 मई) मुल्लांपुर में होगी. लगातार हार के बाद वापसी करने वाली RR के सामने SRH की विस्फोटक बल्लेबाजी और 6 मैचों की जीत की लय चुनौती बनकर खड़ी है. मुकाबले में ट्रेविस हेड-जोफ्रा आर्चर और वैभव सूर्यवंशी-पैट कमिंस की टक्कर सबसे बड़ी नजर रहेगी.
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के बाद पर्पल कैप रेस में तेज मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां जोफ्रा आर्चर 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा 24-24 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं. ऑरेंज कैप में साई सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे आगे हैं...
मोहम्मद शमी ने IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस अनुभवी पेसर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ दिया.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए ईसीबी ने एक स्टार तेज गेंदबाज को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है. वो गेंदबाज फिलहाल आईपीएल में व्यस्त है.
एशेज 2026 में 4-1 की हार के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में बड़े बदलाव किए हैं. जैक क्राउली और ओली पोप को बाहर कर दिया गया है, जबकि एमलिओ गे, जेम्स रियू और सोनी बेकर को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. रेहान अहमद और ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है.
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. श्रीकांत ने उनकी स्लोअर गेंदों की आलोचना करते हुए आर्चरी जैसा अटैकिंग अप्रोच अपनाने की सलाह दी.