पॉइंट 1- वैभव सूर्यंवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियां खेलीं. वरेज 48.50 रहा, वहीं स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाए, वैभव ने ऑरेन्ज कैप समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते.
पॉइंट 2- गुजरात को आईपीएल फाइनल पहुंचाने में शुभमन गिल का अहम योगदान रहा, उन्होंने क्वालिफायर 2 में शतक जड़ा था, गिल ने 16 मैचों में 732 रन बनाए . यहां उसका एवरेज 45.75 और स्ट्राइक रेट 163.02 का रहा.
पॉइंट 3- वैभव जहां रन बनाने के मामले में नंबर 1 रहे, वहीं गिल नंबर 2. इस आईपीएल में नंबर 3 पर साई सुदर्शन रहे. साई ने 17 मैचों में 722 रन 45.13 के एवरेज और 157.98 के स्ट्राइक रेट से बनाए.
लेकिन यहां रुकिए, ये सारे रिकॉर्ड उस बल्लेबाज के सामने ढेर हो गए, जिसने आईपीएल फाइनल में 42 गेंदों पर 75 रन जड़कर सारी महफिल लूट ली. उनकी पारी में 9 चौके, 3 छक्के शामिल रहे. कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने 16 मैचों में 675 रन 56.25 के एवरेज से बनाए, वहीं 165.84 का स्ट्राइक रेट रहा.
पर वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के रनों के तांडव के बीच कोहली ने जता दिया कि वही आज भी भारतीय क्रिकेट के विराट बल्लेबाज हैं.टी20 फॉर्मेट से उन्होंने भले ही इंटरनेशनल लेवल पर संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनका ये बात 1000% साबित कर दी कि उनका रौला अब भी इस खेल में बाकी है.
Moments that became memories. Memories that became history. 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2026
🎥 Reliving the defining moments of @RCBTweets going back-2️⃣-back in Ahmedabad ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/mHL9U36rB1
तो आईपीएल फाइनल 2026 में हुआ क्या?
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर इतिहास रचा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने फिर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसके साथ पाटीदार लगातार दो IPL खिताब जीतने वाले कप्तानों की खास सूची में शामिल हो गए, जहां पहले से केवल महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा मौजूद थे.
फाइनल में टॉस जीतकर पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. RCB के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात पर दबाव बना दिया. जोश हेजलवुड ने शुभमन गिल को आउट किया, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को चलता किया. पावरप्ले में गुजरात केवल 45/2 रन बना सकी.
𝗧𝗵𝗲 𝗖𝗿𝗼𝘄𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
BCCI President Mr. Mithun Manhas (@MithunManhas) & BCCI Hon. Secretary Mr. Devajit Saikia (@lonsaikia) present the coveted #TATAIPL 2026 Trophy to captain Rajat Patidar as @RCBTweets claim their second consecutive title 👏#Final |… pic.twitter.com/Hwl0NjJ6Hn
मध्य ओवरों में भी RCB का दबदबा जारी रहा. रसिक सलाम ने निशांत सिंधु को आउट किया, जबकि क्रुणाल पंड्या ने जोस बटलर का विकेट झटका. गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती दिखी. एक समय ऐसा भी आया जब टीम 35 गेंदों तक चौका-छक्का नहीं लगा सकी. हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने हार नहीं मानी. उन्होंने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 155/8 के स्कोर तक पहुंचाया. रसिक सलाम ने 3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट झटके.
फिर शुरू हुआ RCB का रनचेज
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने शुरुआत से ही मैच गुजरात के हाथों से छीन लिया. विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर पहले 4 ओवर में 55 रन जोड़ दिए और टीम का स्कोर 6 ओवर में 70/2 पहुंचा दिया.
कोहली ने कगिसो रबाडा की 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर शानदार छक्का जड़कर अपना इरादा साफ कर दिया. बीच के ओवरों में राशिद खान ने राजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या को आउट कर मुकाबले में थोड़ी जान फूंकी, लेकिन कोहली एक छोर संभाले रहे.
“𝘠𝘰𝘶 𝘢𝘳𝘦 𝘢 𝘩𝘦𝘢𝘳𝘵𝘣𝘦𝘢𝘵 𝘪𝘯 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘥𝘳𝘦𝘴𝘴𝘪𝘯𝘨 𝘳𝘰𝘰𝘮”: Andy Flower to Virat Kohli ❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Coach Andy uncut. From highlighting top performances, to wishing the young guns. Here’s a special from Andy’s dressing room talk. 🎥😇🤩
Thank you, Coach! 🫡
To be… pic.twitter.com/QHGI6xCmLP
महज 25 गेंदों पर आया कोहली का अर्धशतक
पैर में खिंचाव के बावजूद कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. यह उनके IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा. उन्होंने टिम डेविड के साथ 41 रन की साझेदारी कर जीत की नींव मजबूत की और अंत में विजयी छक्का लगाकर RCB को 18 ओवर में 161/5 तक पहुंचा दिया.
जीत के बाद कोहली हुए भावुक
कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह वही पल था जिसका उन्होंने वर्षों तक सपना देखा था. उन्होंने बताया कि चेज के दौरान उन्हें पूरा भरोसा था कि टीम किसी भी परिस्थिति से बाहर निकल सकती है.
🗣️𝗜𝘁'𝘀 𝘀𝘁𝘂𝗳𝗳 𝘁𝗵𝗮𝘁 𝘆𝗼𝘂 𝗱𝗿𝗲𝗮𝗺 𝗼𝗳 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
🎥 Hear from the 𝙢𝙖𝙣 𝙤𝙛 𝙢𝙚𝙜𝙖 𝙢𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙨 Virat Kohli himself on his masterclass 👏#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Prgy6La7iC
कोहली ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट की मांग ने उन्हें अपना खेल और सोच बदलने के लिए मजबूर किया. युवा खिलाड़ियों से मिल रही चुनौती ने उन्हें बेहतर बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने यह भी कहा कि टीम का पहला लक्ष्य लीग चरण में शीर्ष पर रहना था, जिसे हासिल करने के बाद खिलाड़ियों ने केवल अपने खेल पर ध्यान दिया.
फाइनल के बाद कोहली ने RCB फैन्स की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम के लिए केवल सात नहीं बल्कि 14 घरेलू मैच होते हैं, क्योंकि देश के हर मैदान पर RCB को जबरदस्त समर्थन मिलता है. अहमदाबाद में भी अधिकांश दर्शक RCB के समर्थन में नजर आए.
🗣️ #RCB fans, Virat Kohli has a heartfelt message for you ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Share your message for your #TATAIPL Champion 🫶 ✍️#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @imVkohli pic.twitter.com/qj3BkiMoUM
फाइनल में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर विराट कोहली IPL फाइनल इतिहास में संयुक्त रूप से छठा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. वहीं यह उनके IPL करियर का सबसे तेज पचासा भी रहा. इसके अलावा 37 साल 207 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले वह IPL फाइनल इतिहास के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने. इस सूची में उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं.
IPL फाइनल में POTM जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
38 साल 219 दिन - अनिल कुंबले (RCB, 2009)
37 साल 207 दिन - विराट कोहली (RCB, 2026)
37 साल 94 दिन - फाफ डू प्लेसिस (CSK, 2021)
36 साल 344 दिन - शेन वॉटसन (CSK, 2018)
IPL फाइनल में सबसे फास्ट 50 (गेंदों के हिसाब से)
24 - सुरेश रैना (CSK) बनाम MI, मुंबई DYP, 2010
24 - डेविड वार्नर (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
24 - वेंकटेश अय्यर (KKR) बनाम SRH, चेन्नई, 2024
25 - रोहित शर्मा (MI) बनाम CSK, कोलकाता, 2015
25 - क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016
25 - विराट कोहली (RCB) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
IPL में कोहली के सबसे फास्ट 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
25 vs GT, अहमदाबाद, 2026
26 vs RR, बेंगलुरु, 2018
26 vs DC, दिल्ली, 2018
27 vs LSG, लखनऊ, 2025
वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप जीती, शुभमन गिल ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया और साई सुदर्शन ने भी पूरे सीजन में रनों की बारिश की. लेकिन जब सबसे बड़े मंच पर सबसे बड़े खिलाड़ी की जरूरत थी, तब विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आंकड़ों से कहीं ज्यादा मायने बड़े मैचों में निभाई गई भूमिका रखती है. 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ RCB को लगातार दूसरी बार चैम्पिय बनाया, बल्कि यह भी जता दिया कि भारतीय क्रिकेट में 'विराट' बल्लेबाज की पहचान आज भी उसी नाम से शुरू होती है और उसी पर खत्म होती है.