Vaibhav Sooryavanshi 78 off 26 Powers RR to Win vs RCB: तो इस बार नंबर जोश हेजलवुड का था, इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की धुनाई कर चुके थे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ऐसा गरजा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का 201 रन का स्कोर भी छोटा लगने लगा. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस मुकाबले को 18 ओवर में ही 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. खास बात यह रही कि उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. जब देशभर के बच्चे बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तब यह 15 साल का खिलाड़ी दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है.
Us to this whole team 🫡💗 pic.twitter.com/grEsc8biU3
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के सामने बड़े नाम भी बेअसर नजर आए. इससे पहले वह जसप्रीत बुमराह को निशाना बना चुके थे और इस मैच में जोश हेजलवुड उनकी मार झेलते दिखे. हेजलवुड की शरीर के करीब डाली गई गेंद को भी सूर्यवंशी ने काटकर बाउंड्री के लिए भेज दिया. इसके बाद उन्होंने मिड-ऑन के ऊपर और स्कवॉयर लेग की दिशा में लगातार बड़े शॉट्स जड़ दिए.
उनका सबसे बेहतरीन शॉट वह रहा जब उन्होंने यॉर्कर लेंथ गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का बना दिया. उनकी बल्लेबाजी में टाइमिंग और बैट स्पीड का ऐसा तालमेल था कि हर शॉट दर्शकों को रोमांचित कर रहा था.
यह भी पढ़ें: 'बच्चे' वैभव ने मारा पहली गेंद पर छक्का, कैसा था बुमराह का रिएक्शन?
सूर्यवंशी ने हेजलवुड को उनके दूसरे ओवर में निशाने पर लिया और लगातार चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा. अपनी 78 रन की पारी में से 74 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए.
Just Vaibhav going BANG 🫡🔥pic.twitter.com/pmj2YDY7xu
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
ध्रुव जुरेल ने भी दिया वैभव का बखूबी साथ
वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 6.1 ओवर में 108 रनों की पार्टनरशिप की, जिसने मैच पूरी तरह एकतरफा कर दिया. जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए.
वैभव ने कोहली सेना को धोया
अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी सूर्यवंशी के सामने बेअसर दिखे. वहीं अभिनंदन सिंह और अन्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई.सूर्यवंशी ने यह भी साबित कर दिया कि उनकी बललेबाजी कोई तुक्का नहीं है. जैसी बातें उनके लिए मायने नहीं रखतीं. 14 साल की उम्र में पहला सीजन शानदार खेलने के बाद अब उनका दूसरा सीजन और भी खतरनाक नजर आ रहा है. जहां टी20 क्रिकेट में 200 का स्ट्राइक रेट सामान्य माना जाता है, वहीं सूर्यवंशी ने इसे 300 तक पहुंचा दिया.
यह युवा बल्लेबाज सिर्फ रिकॉर्ड्स तोड़ने नहीं, बल्कि क्रिकेट की सोच बदलने के इरादे से खेल रहा है. ऐसा लग रहा है कि वह सिर्फ भारतीय टी20 टीम के दरवाजे पर दस्तक नहीं दे रहा, बल्कि उसे तोड़ने की तैयारी में है. मैच में RCB ने कप्तान रजत पाटीदार के 40 गेंदों में 63 रन और वेंकटेश अय्यर के कैमियो की बदौलत 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे. हालांकि, यह स्कोर भी सूर्यवंशी के तूफान के सामने कम पड़ गया.
7 मार्च को वैभव ने की थी बुमराह की धुनाई
7 मार्च को जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर भी जोरदार रही, तब 15 साल के सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था. इसके बाद अगली दो गेंदों पर 2 रन आए, चौथी गेंद पर एक बार फिर बुमराह के सामने सूर्यवंशी थे और इस गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया. कुल मिलाकर वैभव ने बुमराह की 5 गेंदों में 2 छक्के मारे थे.