जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ऑस्ट्रेलिया के एक शानदार तेज गेंदबाज हैं, जिन्हें उनकी सटीक लाइन-लेंथ और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है. उनका जन्म 8 जनवरी 1991 को न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी जुनूनी थे और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे. जोश हेजलवुड ने कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनकी लंबाई और मजबूत कद-काठी ने उन्हें तेज गेंदबाज बनने में मदद की. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में मौका मिला.
हेजलवुड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2010 में वनडे मैच से की थी. बाद में उन्होंने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में भी अपनी जगह पक्की कर ली। वह खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं, क्योंकि उनकी गेंदबाजी में लगातार एक जैसी सटीकता देखने को मिलती है.
वह नई गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं और बल्लेबाजों को दबाव में रखने का काम बखूबी करते हैं. उनकी गेंदबाजी शैली काफी हद तक ग्लेन मैक्ग्रा जैसी मानी जाती है, जो ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज रहे हैं.
जोश हेजलवुड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. वह Royal Challengers Bengaluru जैसी टीम के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उन्होंने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से कई मैचों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
हेजलवुड की सबसे बड़ी ताकत उनकी लाइन और लेंथ है. वह लगातार एक ही जगह पर गेंद डालते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा वह शांत स्वभाव के हैं और मैदान पर ज्यादा भावनाएं नहीं दिखाते, जिससे उनका फोकस हमेशा खेल पर बना रहता है.
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेकर मैच का रुख बदला है.
IPL 2026 क्वालिफायर-1 में RCB से मिली करारी हार के बाद शुभमन गिल ने खराब फील्डिंग और दबाव में हुई गलतियों को जिम्मेदार ठहराया. जानिए GT की हार पर कप्तान ने क्या कहा. गिल ने कहा कि टीम 12वें-13वें ओवर तक मुकाबले में थी, लेकिन कैच छोड़ने और कमजोर ग्राउंड फील्डिंग ने मैच पलट दिया.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन IPL 2026 प्लेऑफ से टकराव के कारण कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहला ODI IPL फाइनल के आसपास खेला जाएगा. कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिल सकता है.
IPL 2026 प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे की टक्कर से ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी शुरुआती वनडे से बाहर रह सकते हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट भी टीम चयन पर असर डाल सकता है.
अरुण जेटली स्टेडियम में दो दिन के भीतर IPL का चेहरा बदलता दिखा. जहां एक ओर शनिवार को 529 रन बनाकर रिकॉर्ड चेज हुआ, वहीं सोमवार को Delhi Capitals 13/6 के शर्मनाक पावरप्ले तक सिमट गई. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक नई गेंद गेंदबाजी के सामने दिल्ली का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया.
आईपीएल 2026 में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई, जबकि कोहली और पड्डिकल ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलित खेल दिखाते हुए आरसीबी ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले स्कोर (13/6) बनाया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को शुरुआती झटके दिए. यह मैच दिल्ली के लिए बेहद अहम था, लेकिन उनकी कमजोर बल्लेबाजी और हालिया खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है.
जोश हेजलवुड की कसी हुई गेंदबाजी (1/20) और ऋषभ पंत को लगी चोट के बीच RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया. हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. कोहली (49) ने पारी संभाली, जबकि टिम डेविड ने फिनिश किया. इस जीत के साथ RCB की टीम IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हालिया समय में इंजरी से जूझते रहे हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी पंत को चोट लग गई. पंत तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर शॉट खेलने से पूरी तरह चूक गए और गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी.
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में महज 15 साल की उम्र में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. पूरे आईपीएल में 197 गेंदों में 452 रन और 229+ स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने न सिर्फ रन बनाए हैं, बल्कि बुमराह, हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी दबदबा दिखाया है. 19 में से सिर्फ 4 गेंदबाज ही उन्हें काबू में रख पाए, जबकि बाकी पर उनका पूरी तरह कहर टूटा.
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. वैभव दिग्गज गेंदबाजों को भी निशाना बना रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की वैभव ने जिस कदर धुनाई की, वो वाकई हैरतअंगेज रहा.
वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन ठोककर राजस्थान रॉयल्स को RCB पर 6 विकेट से आसान जीत दिलाई. 15 साल के इस बल्लेबाज ने 15 गेंद में फिफ्टी जड़ी और 300 स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बड़े गेंदबाजों को बेअसर कर दिया. जुरेल के 81 नाबाद रन भी जीत में अहम रहे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता था. अब आरसीबी इस सीजन खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की इसी बीच मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.
आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने फ्रेंचाइजी टीम्स को बड़ा झटका दे दिया है. तीन कंगारू तेज गेंदबाज शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वहीं एक गेंदबाज तो प्रतियोगिता से पूरी तरह बाहर हो गया है.