'बच्चे' वैभव ने मारा पहली गेंद पर छक्का, कैसा था बुमराह का रिएक्शन?
8 APR 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 7 मार्च को मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से हराया.
Photo: PTI
बारिश से प्रभावित आईपीएल के मैच नंबर 13 में पहले खेलते हुए राजस्थान ने 150/3 (11 ओवर्स) का स्कोर बनाया.
Photo: PTI
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 123/9(11 ओवर्स) ही बना सकी. जीत के साथ राजस्थान आईपीएल की टॉपर बन गई.
Photo: PTI
वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की टक्कर भी जोरदार रही, 15 साल के सूर्यवंशी ने बुमराह की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया.
Photo: PTI
इस पर बुमराह का रिएक्शन देखने लायक था, ऐसा लगा कि बुमराह को यकीन नहीं हुआ और वह मुस्कराते हुए नजर आए.
Photo: PTI
Video: X@StarSportsIndia
इसके बाद अगली दो गेंदों पर 2 रन आए, चौथी गेंद पर एक बार फिर बुमराह के सामने सूर्यवंशी थे और इस गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया.
Photo: PTI
कुल मिलाकर वैभव ने बुमराह की 5 गेंदों में 2 छक्के मारे और समां बांध दिया.
Photo: AP
VIDEO: X/@IPL
वैभव ने मैच में 39 रनों की पारी खेली, जो 14 गेंदों पर आई. वैभव ने इस दौरान 1 चौका और 5 छक्के जड़े.
Photo: PTI
39 रनों की पारी खेलने के बाद वैभव शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे.
Photo: PTI
वैसे 15 साल के वैभव ने 2 छक्के बुमराह, 2 ट्रेंट बोल्ट और 1 शार्दुल ठाकुर पर मारा.
Photo: AP
Read Next
ये भी देखें
यशस्वी की गर्लफ्रेंड का बोल्ड अवतार, बिकिनी लुक में मचाया तहलका
'IPL खेलने की सजा मिली…', इस इंग्लिश दिग्गज का छलका दर्द, ECB संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
नेट्स में गरजे धोनी, लेकिन मैदान पर कब उतरेंगे? सस्पेंस बरकरार
सूर्या बन गए 'रहमान डकैत', अक्षय स्टाइल में लगाए ठुमके, धुरंधर मोड VIRAL