scorecardresearch
 

IND vs PAK: पाकिस्तान की खैर नहीं! वैभव सूर्यवंशी-अभ‍िषेक शर्मा एशिया कप में काटेंगे गदर, इस तारीख को है भिड़ंत

वैभव सूर्यवंशी अब एशिया कप में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे. एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट में भारत का सामना पाकिस्तान-ए से होगा. तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी की होगी पाकिस्तानी गेंदबाजों से टक्कर, एशिया कप में 22 नवंबर को महामुकाबला (Photo: ITG)
वैभव सूर्यवंशी की होगी पाकिस्तानी गेंदबाजों से टक्कर, एशिया कप में 22 नवंबर को महामुकाबला (Photo: ITG)

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब एशिया कप में भी देखने को मिल सकता है. युवा भारतीय बल्लेबाज को एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की टीम में शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला होना है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें वैभव पर रहेंगी, जो पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा सकते हैं. यह टूर्नामेंट 50 ओवर का होगा यानी वनडे टूर्नामेंट.  

कुल म‍िलाकर वैभव इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड दौरे पर रह गई कसर को पूरी इस टूर्नामेंट में कर सकते हैं. वैभव को न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शाम‍िल तो किया गया था, लेकिन उनको केवल 2 ही मैच खेलने का मौका म‍िला था. वैभव ने 2 मैचों की 2 पार‍ियों में 49 रन 24.50 के एवरेज से बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 181.48 का था     

भारत और पाकिस्तान-ए की टीमें 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है.

वैभव के साथ अभिषेक-रिंकू भी टीम में
बीसीसीआई ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है.

Advertisement

इंडिया-ए की टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.

19 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक दोहा, कतर में होगा. भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. वहीं, ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग चीन की टीमें हैं.

भारतीय टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से भिड़ंत होगी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा.

दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सुर्खियां बटोरने का मौका होगा.

भारत के मुकाबले (एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026)
20 नवंबर: भारत-ए vs नेपाल
22 नवंबर: भारत-ए vs पाकिस्तान-ए
24 नवंबर: भारत-ए vs यूएई

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement