इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री के लिए जारी कर दिए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन मुकाबलों का अंतिम वेन्यू अब तक तय नहीं है. ICC ने मंगलवार (24 फरवरी) को एक प्रेस रिलीज के जरिए टिकटों की बिक्री की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि बिक्री शाम 7 बजे शुरू हुई.
टिकटों में कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद और कोलंबो का विकल्प दिया गया है, जबकि यह साफ नहीं कि मैच वास्तव में इनमें से किस शहर में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी भारत और श्रीलका कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े राजनीतिक तनावों के कारण हाइब्रिड मॉडल लागू किया गया है.
𝙁𝙀𝙀𝙇 𝙏𝙃𝙀 𝙏𝙃𝙍𝙄𝙇𝙇 in the stadiums 🎟️
— ICC (@ICC)
The tickets for the semi-finals and final of the ICC Men's 2026 go live today, 24 February at 7 PM IST ⏰
All the details 📲
इस व्यवस्था के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है. इसका सीधा असर नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू पर पड़ता है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मैच स्वतः कोलंबो शिफ्ट हो जाएगा.
सेमीफाइनल-1 बना ‘फ्लोटिंग मैच’
पहला सेमीफाइनल या तो आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा या ईडन गार्डन्स में होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन-सी टीमें क्वालिफाई करती हैं.
दूसरा सेमीफाइनल तय, लेकिन समीकरण यहां भी जुड़े
दूसरा सेमीफाइनल फिलहाल वानखेड़े में निर्धारित है, हालांकि पूरे शेड्यूल की संवेदनशीलता पहले मैच के परिणामों से जुड़ी रहेगी.
फाइनल अहमदाबाद में… लेकिन शर्त लागू
फाइनल मूल योजना के अनुसार अहमदाबाद में होना है. लेकिन यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो खिताबी मुकाबला भी कोलंबो स्थानांतरित कर दिया जाएगा. यानी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भी “कंडीशनल वेन्यू” पर टिका है.
फैन्स के लिए बढ़ी मुश्किलें
ICC ने दो शहरों को एक ही मैच के लिए तैयार रहने को कहा है. स्टेडियम, सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स समानांतर चल रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी अनिश्चितता दर्शकों के सामने है. फैन्स को बिना वेन्यू की पुष्टि के फ्लाइट बुक करनी पड़ सकती है. होटल रिजर्व करना पड़ सकता है. इंटरनेशनल ट्रैवल प्लान करना पड़ सकता है
मैच शिफ्ट हुआ तो क्या मिलेगा?
ICC ने साफ किया है कि मैच दूसरी जगह जाने पर टिकट का पैसा रिफंड होगा. लेकिन फ्लाइट, होटल, वीजा या यात्रा का कोई खर्च वापस नहीं मिलेगा. यानि वेन्यू बदलने का वित्तीय जोखिम पूरी तरह दर्शकों पर रहेगा.