उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना की. उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से कुछ पर रिजल्ट आ गए हैं तो बिहार में सभी 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे आ गए हैं, जबकि चारों स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए काउंटिंग जारी है. वही महाराष्ट्र की 5 सीटों पर महायुति 3 सीटों पर, जबकि विपक्षी महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. कर्नाटक की 4 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के बीच मुकाबला है.