scorecardresearch
 

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के सामने 99 रनों पर ऑस्ट्रेल‍िया ढेर, मार्को जानसेन ने जड़ा 'पंजा', रबाडा ने भी रगड़ा

ऑस्ट्रेल‍िया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गकरबेहा में जारी है, जहां ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 99 रनों पर लुढ़क गई. जबकि इस टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 425/9 का स्कोर बनाकर पारी घोष‍ित की थी.

Advertisement
X
गकरबेहा में मार्को जानसेन ने लिए पांच व‍िकेट (Photo: AP)
गकरबेहा में मार्को जानसेन ने लिए पांच व‍िकेट (Photo: AP)

A vs AUS 2nd Test: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना शिकंजा कस दिया है. गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 99 रन पर सिमट गई. मार्को जानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिलीं.

साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425 रन पर 9 विकेट खोकर घोषित की थी. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के आधार पर 326 रन पीछे रह गई. चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 42.3 ओवर में खत्म हुई और उसका रन रेट 2.33 रहा.

जानसेन ने झटके 5 विकेट, रबाडा भी चमके
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. निक मैडिनसन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. स्कॉट बोलैंड ने 2 और मार्नस लाबुशेन ने 14 रन बनाए. स्टीव स्मिथ 28 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके.

मैट रेनशॉ ने 12, एलेक्स कैरी ने शून्य, ब्यू वेबस्टर ने 13 और कप्तान पैट कमिंस ने 7 रन बनाए. मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोश हेजलवुड 2 रन पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया के खाते में 6 अतिरिक्त रन भी जुड़े.

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए. कगिसो रबाडा ने 12 ओवर में 33 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया. वियान मुल्डर को 2 विकेट मिले, जबकि एनरिक नॉर्खिया ने 1 विकेट हासिल किया. कप्तान टेम्बा बावुमा की टीम ने पहली पारी में बड़े स्कोर के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया.

बावुमा ने खेली थाी 179 रन की पारी
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 425/9 का स्कोर बनाया था. कप्तान टेम्बा बावुमा ने 334 गेंदों पर 179 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. मार्को जानसेन ने भी बल्ले से 100 गेंदों पर 85 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

साइमन हार्मर ने 157 गेंदों पर 82 रन जोड़े, जबकि एडेन मार्करम ने 28 और रयान रिकेल्टन ने 31 रन बनाए. वियान मुल्डर ने 13 रन का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका ने 127.1 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. अब ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 326 रन पीछे है. वह फॉलोऑन खेल रही है. साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी ने मुकाबले में उसकी स्थिति मजबूत कर दी है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement