आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) टेस्ट क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप है. यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा संचालित एक लीग प्रतियोगिता है. वन डे और टी20 वर्ल्ड कप की तरह टेस्ट फॉरमेट के लिए भी ICC ने एक ग्लोबल टूर्नामेंट की शरुआत की जिसका नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रखा. इस चैंपियनशिप का प्रस्ताव पहली बार 1996 में पूर्व क्रिकेटर और वेस्टइंडीज टीम के तत्कालीन मैनेजर क्लाइव लॉयड ने रखा था. अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो सीजन खेले जा चुके हैं. दोनो सीजन के भारतीय टीम ने अपनी जगह बनाई थी. जिसमें हार का समाना करा पड़ा था. पहले WTC सीजन का फाइनल न्यूजीलैंंड ने जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है.
WTC लीग खेलों को ICC इवेंट नहीं माना जाता है और प्रसारण अधिकार मेजबान देश के क्रिकेट बोर्ड के पास होते हैं, ICC के पास नहीं. WTC फाइनल ICC इवेंट हैं. 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में शुरू हुई और 2025 की गर्मियों में इंग्लैंड में फाइनल के साथ समाप्त होगी (World Test Championship Final England 2025).
कोलंबो टेस्ट के नतीजे ने भारतीय टीम के लिए समीकरण बदल दिए हैं. भारतीय टीम को अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र में सात टेस्ट मुकाबले और खेलने हैं. न्यूजीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है. वहां टेस्ट सीरीज में हार मिली तो फाइनल का सपना टूट सकता है.
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को आने वाले टेस्ट मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल को मास्टर प्लान तैयार करना होगा.
कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत के 42 मैचों में 2948 रन हैं, जबकि शुभमन गिल के 2917 रन हैं। रोहित शर्मा 2716 और विराट कोहली 2617 रन के साथ पीछे हैं।
ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. पंत विदेशी और न्यूट्रल मैदानों को मिलाकर बतौर विकेटकीपर भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने एमएस धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2496 रन बनाए थे.
रवींद्र जडेजा ने WTC में 50 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले भारतीय और एशियाई क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. जानिए WTC में जडेजा का सफर, उनके रन-विकेट और कोहली, अश्विन समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड. वीडियो में जानें सभी दिग्गज प्लेयर्स के रिकॉर्ड में नाम और लिस्ट के हिसाब से आंकड़े.
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है.
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में दूसरा टेस्ट होना है, गॉल में खेला गया पहला टेस्ट बारिश की वजह से प्रभावित रहा था, हालांकि इसे टीम इंडिया ने जीता. पर सवाल है कि कोलंबो में पांचों दिन टेस्ट मैच में मौसम कैसा रहेगा?
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। स्टार्क ने 230 विकेट के साथ WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हेडिंग्ले टेस्ट में महज तीन दिन के भीतर पारी और 103 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की है. दूसरी तरफ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह अब वेस्टइंडीज से भी नीचे पहुंचकर तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर खिसक गया है.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों से गॉल टेस्ट मैच जीत लिया है. हालांकि, WTC 2025-27 में टीम इंडिया की राह अब भी आसान नहीं है. भारत के पास अब सिर्फ 8 टेस्ट मैच बचे हैं और फाइनल की उम्मीद कायम रखने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा. जानिए पूरा समीकरण.
डार्विन में मिली हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज बचाने की चुनौती होगी, जबकि बांग्लादेश की नजर एक और बड़े उलटफेर पर होगी. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा.पहले टेस्ट की जीत ने ना सिर्फ बांग्लादेश को सीरीज में बढ़त दिलाई है, बल्कि WTC फाइनल की रेस में भी वो मजबूती से कायम है.
IND vs SL 1st Test, Day 1: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीम्स आमने-सामने हैं. इस मुकाबले का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा. भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है क्योंकि उसने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को अभ्यास मैच में 6 विकेट से पराजित किया था.
भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के लिहाज से महत्वपूर्ण है. अब गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस भी प्लेइंग इलेवन तय करने में बड़ी भूमिका निभाने वाली है.
वेस्टइंडीज दौरे पर मिली यह जीत पाकिस्तान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली जरूर है, लेकिन WTC में आगे बढ़ने के लिए उसे अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 19 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज में पाकिस्तान के सामने कहीं बड़ी चुनौती होगी.
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तानी एक बार फिर रोस्टन चेज के हाथों में रहेगी. वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.
पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है. बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी और मजबूत करने की होगी.
टीम इंडिया एक नहीं बल्कि दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गदा जीतने से चूक चुकी है.अब अगर टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में जगह बनाना चाहती है, तो उसे अपने बचे हुए नौ टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले BCCI ने आकिब नबी समेत छह गेंदबाजों को नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया कैम्प से जोड़ा है. गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार और सारांश जैन भी बल्लेबाजों की तैयारी में मदद करेंगे.
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 से 27 की अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर अंक तालिका में भारत को पीछे छोड़ दिया है. ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश पांचवें और भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है.
बांग्लादेश ने मंगलवार को ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पहली बार हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप ) की अंक तालिका में भी पाकिस्तान को पछाड़ दिया. बांग्लादेश की इस जीत के बाद अब भारत पर टॉप -5 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सब कुछ ठीक नहीं है, कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश से मिली हार के बाद शाहीन शाह आफरीदी और शान मसूद में भिड़ंत हो गई. जान लीजिए पूरा मामला क्या है?