scorecardresearch
 

भाई के लिए जश्न मनाना गुनाह है क्या? ट्रोलिंग से तंग आकर फूटा श्रेयस अय्यर की बहन का गुस्सा

आईपीएल 2026 जितना ज्यादा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाएगा, उतना ही सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग और विवाद के लिए भी याद रखा जाएगा. श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैन्डल पर एक वीडियो जारी कर के ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुल के बात की.

Advertisement
X
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने ऑनलाइन ट्रोलर्स को लताड़ा (Photo: Instagram/Shresta Iyer)
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने ऑनलाइन ट्रोलर्स को लताड़ा (Photo: Instagram/Shresta Iyer)

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

यह विवाद उस पुराने 'बैंटर' वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद शुरू हुआ, जिसमें पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बारिश से धुला मैच दिखाया गया था. उस मुकाबले में पंजाब को एक अंक मिला था और श्रेष्ठा ने मजाकिया अंदाज में उस पल को सेलिब्रेट किया था. 

श्रेष्ठा ने अब इंस्टाग्राम पर सामने आकर सफाई दी है. उन्होंने कहा, 'उस वीडियो का मकसद सिर्फ हल्का-फुल्का मजाक था, किसी खिलाड़ी या टीम को नीचा दिखाना नहीं'.

उन्होंने कहा कि, 'लोगों ने उस रील को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया और गलत तरीके से पेश किया'. 

पुराना वीडियो:

उन्होंने कहा, 'वह हर क्रिकेटर का सम्मान करती हैं, क्योंकि उनका अपना भाई भी इस खेल का हिस्सा है'. श्रेष्ठा के मुताबिक उन्होंने किसी के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश नहीं की थी. 

Advertisement

हालांकि मामला सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग तक सीमित नहीं रहा. श्रेष्ठा ने खुलासा किया कि कुछ लोगों ने उनके ऑफिस तक फोन करना शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सहकर्मियों, छात्रों और परिवार वालों को भी परेशान किया गया और अभद्र बातें कही गईं. 

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर लोगों को उनसे दिक्कत है तो वह उन्हें ट्रोल करें, लेकिन उनके आसपास के लोगों को इसमें घसीटना गलत है. श्रेष्ठा ने यह भी साफ किया कि वह अपने भाई का समर्थन हर हाल में करती रहेंगी, चाहे टीम जीते या हारे. 

इस घटना के बाद एक बार फिर क्रिकेट फैन्स के जहरीले ऑनलाइन व्यवहार पर बहस शुरू हो गई है. बड़े टूर्नामेंट्स में हार के बाद खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाना अब लगातार बढ़ती समस्या बनती जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement