पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में शनिवार (30 मई) खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत लिया.सीरीज के अगले दो मुकाबले 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे. वहीं मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहीन शाह आफरीदी से ऐसा सवाल पूछा गया जो वायरल है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए इस सवाल की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. एक पत्रकार ने उन पर सीधा हमला बोलते हुए पूछ लिया- आपकी जो पेस है वो कहां गई है और वो कब वापस आएगी?
सवाल सुनते ही शाहीन मुस्कुरा दिए. उन्होंने पहले तो हल्के-फुल्के अंदाज में कहा-लेकिन फिर गंभीर होते हुए फास्ट बॉलिंग की पूरी सच्चाई बयां कर दी. ध्यान रहे
शाहीन ने कहा- सभी फास्ट बॉलर्स की पेस को लेकर सवाल उठते हैं. बांग्लादेश के फास्ट बॉलर राना ने सिर्फ सात-आठ मैच खेले हैं. जब कोई मशीन लगातार चलती है तो समय के साथ वो खराबा जाती है. हम भी यह कोशिश कर रहे हैं वक्त के साथ अपने आपको रिलोड करें. फ्रेश बॉडी के साथ वापसी करने पर आप जान से गेंदबाजी कर सकते हैं.
उन्होंने आगे बताया- पाकिस्तान के लिए हम हमेशा फ्रेश बॉडी के साथ खेलने की कोशिश करते हैं. ये बात सिर्फ मेरे लिए नहीं है. सभी बॉलर्स सोच रहे हैं कि अपनी पेस को कैसे बढ़ाया जाए. कुछ बॉलर्स टेस्ट मैच खेल रहे हैं, कुछ वनडे. फ्रेश बॉलर्स को तीनों फॉर्मेट के लिए तैयार करने की जरूरत है.
शाहीन ने कहा जो आपने स्पीड की बात की है, इस दिशा में काम चल रहा है कोचेस और हम सब इस फ्रंट पर काम कर रहे हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में शाहीन ने जबरदस्त पंच देते हुए कहा- अगर आपने मुझसे पूछा है तो मैं बिल्कुल कोशिश करूंगा कि आपके लिए 200 की स्पीड से गेंदबाजी करूं.
यह बयान सुनते ही हॉल में हंसी और तालियां गूंज उठीं. शाहीन की इस व्यंग्यात्मक लेकिन आत्मविश्वास से भरी प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फिलहाल शाहीन चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनकी फिटनेस और पेस पर खास नजर रखे हुए है.