बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) दक्षिण एशिया की एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है. यह टीम अपने उत्साही खेल और अप्रत्याशित प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. हाल के वर्षों में बांग्लादेश ने कई रोमांचक मुकाबले खेले हैं और टी20, एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में खुद को एक प्रतिस्पर्धी पक्ष के रूप में स्थापित किया है.
टी20 प्रारूप में टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और 2025 में उन्होंने कई सीरीज और मैचों में प्रगति दर्शाई है. उनके खिलाड़ियों ने मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को चुनौती दी है, जो टीम की क्षमता और आत्मविश्वास दोनों को दर्शाता है.
हालांकि, वर्तमान समय में बांग्लादेश क्रिकेट एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौती का सामना कर रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घोषणा की है कि वह वर्तमान परिस्थितियों के कारण टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को भारत नहीं भेजेगा. बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अनुरोध किया है कि उनके मैचों का आयोजन भारत के बजाय किसी अन्य स्थान पर किया जाए.
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब BCCI के एक निर्देश के बाद मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिलीज कर दिया.
अफगानिस्तान के क्रिकेटर कैस अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हरकत को देखकर फैन्स उन्हें ऑस्कर देने की बात कह रहे हैं. ड्रॉ के लिए महज 10 मिनट बाकी होने के दौरान हुई इस घटना ने क्रिकेट फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुलबदीन नायब के ड्रामे की याद दिला दी है.
हसन की हैट्रिक न सिर्फ उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी विभाग के लिए भी खास पल है. अब टीम की कोशिश इस बढ़त का फायदा उठाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने की होगी.
श्रीलंका की मेन्स क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक हासिल किया. 54 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद टीम को 165 रन तक पहुंचाने में थरिंदु रत्नायके की तूफानी पारी निर्णायक साबित हुई.
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है, तो किसे गोल्ड मेडल मिलेगा? जानिए इस बार के नियम और 2023 के एशियन गेम्स से क्या बदला है.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है. अगर टीम इंडिया श्रीलंका को मात देती है, तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.
Asian Game 2026: एशियन गेम्स की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द करने पड़े. अब उम्मीद करनी होगी कि सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में बारिश का खलल इस तरह नहीं पड़े.
इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के 24 वर्षीय क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो आरोप लगे हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जुलाई 2026 में उन्हें चार्ज किया था. दास को मामले में कोर्ट की कार्यवाही का सामना करना होगा और 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेशी है. रॉबिन दास का ताल्लुक बांग्लादेश से भी है
पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर बांग्लादेश को भारत ने 114 रनों से परास्त किया था. अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर पोडियम फिनिश किया.
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वॉल के रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहा है.
एशियन गेम्स के पहले दिन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. क्रिकेट में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही.
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शेफाली ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने T20I क्रिकेट में दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं. मंधाना T20I इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इसके अलावा मंधाना महिला T20I में 100 छक्के लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं.
बांग्लादेश क्रिकेट में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला फिर सामने आया है. BCB ने चटगांव रॉयल्स और दरबार राजशाही से जुड़े रहे दो पूर्व अधिकारियों अब्दुल कयूम राशेद और अमीन खान पर ICC के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. दोनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और जवाब देने के लिए 14 दिन मिले हैं.
आईसीसी की फुल मेम्बर टीम होने के कारण बांग्लादेश को एशियन गेम्स 2026में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश मिला था. वहीं चीन ने कुआलालंपुर में आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के दौरान तीसरे स्थान पर रहकर मेन इवेंट में जगह बनाई थी.
बांग्लादेश के 2026 T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने को लेकर हुई सरकारी जांच में पूर्व खेल सलाहकार को मुख्य निर्णयकर्ता बताया गया है. तीन सदस्यीय कमेटी की 22 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की भारत जाने की इच्छा के बावजूद फैसला लिया गया. रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.
India vs Bangladesh Women's Asia Cup Semi Final: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान को धूल चटाई थी. भारत ने ग्रुुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था. अब भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पराजित किया.
2001 में आज ही के दिन (8 सितंबर) बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ 114 रन की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. जानिए पूरी कहानी.
बांग्लादेश A के तौहीद हृदोय ने साउथ अफ्रीका A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में नाबाद 350 रन ठोककर इतिहास रच दिया. उन्होंने 481 गेंदों की पारी में 27 चौके और 10 छक्के लगाए. हृदोय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बांग्लादेश के सबसे बड़े स्कोरर और विदेशी जमीन पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बन गए.
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज दो दिन के भीतर हराकर सीरीज को एक-एक से बराबरी पर समाप्त किया. इस सीरीज का पहला मैच सबको चौंकाते हुए बांग्लादेश ने अपने नाम कर लिया था.
दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके टेस्ट में बांग्लादेश के लिए 48 रन देकर 7 विकेट झटके. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सात विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने.