scorecardresearch
 

KKR vs LSG Super Over: सुनील नरेन का मैज‍िक, रिंकू स‍िंह का फ‍िन‍िश... सुपर ओवर में ऐसे हुआ लखनऊ संग 'खेला'

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक सुपर ओवर में हराया. दोनों टीमें 155 पर बराबर रहीं, लेकिन सुपर ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट लिए. रिंकू सिंह ने 83* रन और 4 कैच लेकर मैच जिताया. मोहसिन खान के 5 विकेट बेकार गए, LSG अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई.

Advertisement
X
रिंकू सिंह और सुनील नरेन रहे लखनऊ के ख‍िलाफ सुपर ओवर मैच में कोलकाता के हीरो (Photo: PTI)
रिंकू सिंह और सुनील नरेन रहे लखनऊ के ख‍िलाफ सुपर ओवर मैच में कोलकाता के हीरो (Photo: PTI)

KKR vs LSG Super Over: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. 40 ओवर के खेल के बाद दोनों टीमें 155 रन पर बराबरी पर रहीं, लेकिन सुपर ओवर में अनुभवी सुनील नरेन ने मैच का रुख बदल दिया.

नरेन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए सुपर ओवर में न‍िकोलस पूरन और एडेन Aiden Markram को आउट कर LSG को सिर्फ 1 रन पर समेट दिया,

जो आईपीएल इतिहास के सबसे कम सुपर ओवर स्कोर में से एक है. जवाब में KKR ने आसानी से 2 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली, जिसमें र‍िंकू  ने विजयी रन बनाए. इस जीत के साथ KKR अंक तालिका में 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि LSG लगातार पांचवीं हार के बाद 4 अंकों के साथ सबसे नीचे खिसक गई.

र‍िंकू सिंह ने बनाए 83, मोहस‍िन का पंजा 
इससे पहले रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और KKR को 155/7 तक पहुंचाया. रिंकू ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाते हुए चार कैच पकड़े और मैच के हीरो बने.
यह भी पढ़ें: LSG Vs KKR: 93/7 से रिंकू सिंह ने पलटी बाजी, सुपर ओवर में LSG ढेर... हार के बाद ऋषभ पंंत भड़के, बोले- हमें ब्रेक चाहिए

Advertisement

हालांकि, मोहस‍िन खान ने 5/23 की घातक गेंदबाजी कर KKR को झकझोर दिया. उन्होंने अज‍िंक्य रहाणे, ट‍िम सीफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय के विकेट चटकाए. इसके बावजूद KKR ने आखिरी दो ओवर में 43 रन जोड़कर स्कोर 150 के पार पहुंचाया.

कैमरन ग्रीन और नरेन ने पलटा मैच 
LSG की पारी में कप्तान ऋषभ पंत (42) और मार्करम (31) ने 57 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. लेकिन कैमरन ग्रीन और नरेन ने मैच पलट दिया. पंत रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश में आउट हुए, जबकि मार्करम भी चलते बने.

आखिरी ओवर में LSG को 17 रन चाहिए थे, जिसमें कार्त‍िक की लगातार दो नो-बॉल फेंकी. हालांकि, त्यागी ने वापसी करते हुए ह‍िम्मत सिंह को आउट किया. अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी के छक्के ने मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया.

इस मुकाबले में एक अजीब घटना भी देखने को मिली जब अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दिया गया, जिसने मैच में और ड्रामा जोड़ दिया.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement