scorecardresearch
 

'फील्डिंग-बॉलिंग ने डुबोया', श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, पंजाब किंग्स लगातार चौथी बार IPL में पस्त

धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा कि खराब फील्डिंग और कमजोर गेंदबाजी टीम की लगातार चौथी हार की वजह बनी. दूसरी ओर अक्षर पटेल और डेविड मिलर की विस्फोटक पारियों ने दिल्ली को शानदार जीत दिलाई.

Advertisement
X
210 रन भी नहीं बचा सकी PBKS, अय्यर बोले- प्लानिंग में फिर हुई बड़ी चूक (Photo: PTI)
210 रन भी नहीं बचा सकी PBKS, अय्यर बोले- प्लानिंग में फिर हुई बड़ी चूक (Photo: PTI)

धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बिना किसी घुमावदार जवाब के सीधे तौर पर टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी को हार की सबसे बड़ी वजह बताया. पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार रही.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 210 रन बनाए. युवा बल्लेबाज प्र‍ियांश आर्य ने सिर्फ 33 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह छक्के शामिल रहे. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि शुरुआती आक्रमण के बाद दिल्ली के तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंथ बदली और रनगति पर कुछ हद तक लगाम लगाई.

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. डेव‍िड म‍िलर ने 28 गेंदों में 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच पंजाब से छीन लिया. यह HPCA स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया.

Advertisement

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह स्कोर इस पिच पर औसत से करीब 30 रन ज्यादा था. उनके मुताबिक विकेट पर सीमर्स को लगातार मदद मिल रही थी और गेंद में अनियमित उछाल भी था. अय्यर ने माना कि अगर गेंदबाज सही लाइन-लेंथ पर टिके रहते तो टीम मैच जीत सकती थी.
यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से रौंदा

पंजाब कप्तान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर युजवेंद्र चहल को जल्दी गेंदबाजी देने के बारे में सोचा था, लेकिन पिच से तेज गेंदबाजों को मिल रही मदद देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. अय्यर ने कहा कि नई बल्लेबाजी आने पर हार्ड लेंथ सबसे असरदार हथियार होती है, लेकिन उनकी टीम योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी.

अक्षर ने बताया मैच का टर्न‍िंग पॉइंट 
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम लंबे समय से मैच के अहम पलों में पिछड़ रही थी, लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया. अक्षर ने माना कि शुरुआती ओवरों में गेंदबाज सही एरिया में गेंद नहीं डाल सके, जिसकी वजह से पंजाब ने तेज शुरुआत की. हालांकि बाद में गेंद स्विंग और सीम हो रही थी, जिसका फायदा उनकी टीम ने उठाया.

Advertisement

अक्षर ने मध्य ओवरों में गेंदबाजों के प्रदर्शन को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने बल्लेबाजी यूनिट की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके आउट होने के बाद डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा और माधव त‍िवारी ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और टीम को जीत तक पहुंचाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement