'राइज एंड फॉल' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. टीवी एक्टर गौतम गुलाटी और बिहार के मशहूर इंफ्लुएंसर मनीष कश्यप के बीच जमकर लड़ाइयां हो रही हैं. दोनों एक दूसरे को सरेआम गालियां दे रहे हैं. मनीष कई दफा शो में गौतम को धमकी भी दे चुके हैं. अब इसपर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा फूट पड़ा है.
गुस्से में भड़के सहवाग
मनीष कश्यप को समझाते हुए वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि वो नजफगढ़ से ताल्लकु रखते हैं. वो एक ऐसी जगह है, जहां गैंगस्टर का राज था. वहां गोलियां चलती थीं, लेकिन फिर भी कभी उन्होंने नजफगढ़ का जिक्र नहीं किया किसी को धमकाने के लिए.
मनीष कश्यप को फटकारते हुए वीरेंद्र सहवाग बोले- आपको पता है कि मैं कहां से आता हूं? दिल्ली में एक छोटा सा कसबा है, जिसका नाम है नजफगढ़. वहां करीब 100 गांव हैं, जिसके 50 गांव में सिर्फ गैंगस्टर रहते हैं. पुराने पन्ने उठाकर देखोगे तो हेडलाइन्स आती थीं कि इस गैंगस्टर ने उस गैंगस्टर को मार दिया. लेकिन क्या मेरे करियर में कभी किसी ने मेरे मुंह से सुना किया मैं कहां से आता हूं. मैंने कभी कहा कि मैं जिस इलाके से आता हूं. वहां गोलियां चलती हैं.
वीरेंद्र सहवाग की डांट सुनकर मनीष बोले- सर, मैंने शुरू में ही कह दिया था कि मैं किसी को गाली नहीं दूंगा और मैं सुनूंगा भी नहीं. इसपर सहवाग ने कहा- तो फिर आप उस जगह से चले जाइए. आप सुनिए ही नहीं. इसपर मनीष बोले- पहली बार जब गौतम ने मुझे बोला तो मैंने मना किया था, लेकिन जब दूसरी बार उन्होंने मुझे बोला तो मैंने फिर रिएक्ट किया था.
बीच शो से चले गए सहवाग
सहवाग के समझाने के बाद भी गौतम और मनीष एक दूसरे संग जमकर बदतमीजी करते रहे. ये देखकर वीरेंद्र सहवाग इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि वो शो के बीच ही स्टेज छोड़कर चले गए. हालांकि, उन्होंने बाद में आकर शो को पूरा किया.
'राइज एंड फॉल' में हर कोई एक से बढ़कर एक गेम खेल रहा है. अब जीत का खिताब कौन अपने नाम करेगा? ये देखने वाली बात होगी.