scorecardresearch
 

बिहार MLC चुनाव: 4 शिक्षक सीटों के नतीजे आए, BJP को 2 पर जीत, RJD और जन सुराज का भी खुला खाता

बिहार विधान परिषद चुनाव में 8 में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. बीजेपी ने तिरहुत और सारण सीट पर जीत दर्ज की, जबकि पटना सीट से RJD के डॉ. संजीव और दरभंगा सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए. सारण में बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर जीत हासिल की. चार स्नातक निर्वाचन सीटों पर अभी नतीजों का इंतजार है.

Advertisement
X
Bihar Legislative Council election results
Bihar Legislative Council election results

बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना में अब तक 8 में से 4 शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने तिरहुत और सारण शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, पटना शिक्षक सीट पर RJD के डॉ. संजीव और दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए हैं. चारों स्नातक निर्वाचन सीटों के नतीजों का अभी इंतजार है.

अब तक घोषित नतीजों के मुताबिक, पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से RJD के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से जीत दर्ज की. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी के नरेंद्र सिंह 600 वोटों से चुनाव जीते. सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर 1,815 वोटों से जीत हासिल की. वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय विजयी रहे.

चार स्नातक सीटों पर नतीजों का इंतजार

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतगणना जारी है. इनमें चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जबकि चार स्नातक निर्वाचन सीटों पर परिणाम घोषित होना बाकी है. मतगणना कल सुबह 8 बजे शुरू हुई थी. बैलेट पेपर से वोटों की गिनती और दूसरी वरीयता के मतों की गणना के कारण अंतिम नतीजे आने में देरी हो रही है.

Advertisement

MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव में मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी में समाजवादी पार्टी का परचम

इस बीच, नीरज कुमार भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए. उन्होंने कहा कि अंतिम चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना चाहिए. उन्होंने प्रथम वरीयता के मतों में बढ़त के बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती का भी जिक्र किया. नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और समर्थन के साथ मतदाताओं के भरोसे के लिए आभार जताया. वहीं, अनंत सिंह की तरफ से एक लाख रसगुल्ले बनवाए जाने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, 'ना हम रसगुल्ला खाते हैं और ना ही बनाते हैं.' फिलहाल सभी की नजरें चार स्नातक निर्वाचन सीटों के नतीजों और बाकी मतगणना के अंतिम आंकड़ों पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement