पुडुचेरी (Puducherry) जिसे पांडिचेरी (Pondicherry ) के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) है. यह चंदननगर को छोड़कर, पूर्व फ्रांसीसी भारत के चार क्षेत्रों, पोंडिचेरी, करिकल, माहे और यानाओन से बना था. इसका नाम सबसे बड़े जिले पुडुचेरी के नाम पर रखा गया है. ऐतिहासिक रूप से पोंडिचेरी के रूप में जाना जाता है. इस क्षेत्र का आधिकारिक नाम, 20 सितंबर 2006 को पुडुचेरी कर दिया गया (Puducherry Formation).
पुडुचेरी क्षेत्र, 11 ऐसे पॉकेट्स से बना है, जिनमें से कुछ बहुत छोटे हैं और पूरी तरह से तमिलनाडु के क्षेत्र से घिरे हैं. यहां का माहे क्षेत्र तीन पॉकेट्स से बना है. यह औपनिवेशिक काल की विरासत है जिसमें पुडुचेरी पूर्व फ्रांसीसी भारत की सीमाओं को बनाए रखता है (Puducherry Geographic Location).
2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या लगभग 2.5 लाख है. यहां की भाषा तमिल है लेकिन तेलुगु और मलयालम भाषा भी बोली जाती हैं (Language). पुडुचेरी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. पुडुचेरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए दुनिया भर से सैनानी आते हैं. यहां कई मंदिर, चर्च, स्मारक और पार्क हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इस केंद्र शासित प्रदेश में बड़े स्तर पर मछली पालन किया जाता हैं (Puducherry Tourist Places).
पुडुचेरी श्री अरबिंदो (1872-1950) का निवास स्थान (Sri Aurobindo Home) था और श्री अरबिंदो आश्रम अभी भी पुडुचेरी से संचालित होता है.
अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, लेकिन दोस्तों की वजह से बार-बार आपका प्लान कैंसिल हो रहा है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. भारत की 5 ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप अकेले ही जा सकते हैं और आपको काफी मजा भी आएगा. आइए आपको सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट डिस्टिनेशन के बारे में डिटेल में बताते है.
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान पुडुचेरी के सिलंबम गुरु के. पजानिवेल का खास अंदाज चर्चा में आ गया. पद्म श्री सम्मान लेने मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साष्टांग प्रणाम किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. के. पजानिवेल को प्राचीन तमिल मार्शल आर्ट सिलंबम के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया गया. इस समारोह में कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया.
पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. रंगास्वामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो अन्य नेताओं के. मल्लादी कृष्णा राव और बीजेपी के ए. नमाशिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में फिर से एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. राष्ट्रपति ने एन रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. यह नियुक्ति शपथग्रहण से प्रभावी होगी.
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) प्रमुख एन. रंगासामी ने शुक्रवार को उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन से मुलाकात कर पुडुचेरी में सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालिया विधानसभा चुनाव में AINRC ने 12 और भाजपा ने 4 सीटें जीतीं, जबकि AIADMK और LJK को एक-एक सीट मिली. 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास कुल 18 सीटों का समर्थन है.
हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जीतने वाले उम्मीदवारों में मुस्लिम नेताओं की बड़ी हिस्सेदारी दिखी. असम में 19 में से 18 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते, जबकि केरल में 35 मुस्लिम विधायक चुने गए, जिनमें ज्यादातर यूडीएफ से हैं. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की दोनों सीटें मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीतीं और तमिलनाडु में भी एक मुस्लिम उम्मीदवार विजयी रहा. कुल मिलाकर, असम और केरल में मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत दर करीब 80 फीसदी रही.
चुनाव नतीजों में इस बार बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला. कहीं जनता ने सत्ताधारी नेताओं पर भरोसा दोहराया, तो कहीं बड़े-बड़े चेहरे चुनावी मैदान में मात खा गए. कई राज्यों में खुद मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर थी. जिसमें तीन अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे, जबकि दो को हार का सामना करना पड़ा.
Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी के फाइनल नतीजे आ चुके हैं, जहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.
N. Rangasamy Vidhan Sabha Chunav Result: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की तट्टनचावडी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. यहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई, जो चार राउंड में पूरी हो गई. इस सीट पर AINRC नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने शानदार जीत दर्ज की है. यहां से कांग्रेस से वी. वैथिलिंगम और अन्य उम्मीदवार मैदान में थे.
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में सोमवार को वोटों की गिनती होगी. इन राज्यों में जबरदस्त और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला, जिसके नतीजे TMC और DMK जैसी प्रमुख क्षेत्रीय सत्ताधारी पार्टियों के साथ-साथ BJP, कांग्रेस और वाम दलों के लिए भी बेहद अहम हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. इसकी शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी.
Puducherry Exit Poll Results 2026: पुडुचेरी के एग्जिट पोल में एक बार फिर नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल मुताबिक एनडीए को करीब 40% वोट शेयर के साथ 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक को 30% वोट शेयर के साथ 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.
असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया. पुडुचेरी में 89.87 फीसदी, असम में 85.91 फीसदी और केरलम में 78.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. तीनों जगह बंपर वोटिंग हुई.
पुडुचेरी भारत का एकमात्र ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जहां दो बार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. 15 अगस्त के अलावा 1 नवंबर को ‘Liberation Day’ के रूप में फ्रांस से आजादी का जश्न मनाया जाता है. जानें इसका इतिहास और खास वजह.
Assembly Election News 2026 Live Updates: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां केंद्र शासित प्रदेश में अपना जोर लगा रही हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत के नक्शे में पुडुचेरी की स्थिति अन्य राज्यों की तरह नहीं है?
तमिलनाडु चुनावों के लिए बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें के. अन्नामलाई का नाम नहीं था. अब अन्नामलाई ने बताया है उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वो अब पूरी ताकत से NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.
कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि वह केवल अपने निर्धारित 16 उम्मीदवारों का ही समर्थन करेगी और बाकी छह मैत्रीपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. यहां 30 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 294 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 23 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं.
केरल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है. पीएम मोदी 29 मार्च को त्रिशूर का दौरा करेंगे और बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा और शोभा सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे. इसके बाद वो असम बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेंगे.
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.